राज्य सरकार का बड़ा फैसला, 8 लाख किसानों को मिलेगा लाभ, ये होंगे पात्र, यहां जानें सारी डिटेल्स

farmers

Rajasthan Farmers : सरकारी कर्मचारियों के बाद अब राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला किया है। राज्य सरकार ने किसानों को संकर बाजरा बीज मिनिकिट देने का फैसला किया है, इससे प्रदेश के 8 लाख किसानों को लाभ मिलेगा।इससे 15 जिलों के किसानों को फायदा होगा।

16 करोड़ खर्च करेगी सरकार

दरअसल, राज्य सरकार ने फैसला किया है कि प्रदेश के 8 लाख लघु एवं सीमांत कृषकों को संकर बाजरा बीज मिनिकिट्स वितरित किए जाएंगे। इस पर 16 करोड़ रुपए की लागत आएगी। सीएम अशोक गहलोत ने वर्ष 2023-24 में बीज किट के लिए 16 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

15 जिलों को मिलेगा लाभ

इसमें कृषक कल्याण कोष से 10 करोड़ रुपए और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) न्यूट्रिसीरियल्स से 6 करोड़ रुपए खर्च होंगे। राजस्थान मिलेट्स प्रोत्साहन मिशन के अंतर्गत कम उत्पादकता वाले 15 जिलों में मिनिकिट्स का वितरण किया जाएगा। इनमें अजमेर, बाड़मेर, बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, झुंझुनूं, जोधपुर, नागौर, पाली, सीकर, सिरोही एवं टोंक जिले शामिल हैं।

ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों को विशेष गिरदावरी करने के निर्देश

हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से राज्य के हजारों किसानों की फसलें बर्बाद हुई है, ऐसे में राज्य सरकार ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की विशेष गिरदावरी करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार ने निर्देशित किया है कि राजस्व अधिकारियों स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जल्द से जल्द फसल खराबे की विशेष गिरदावरी रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें ताकि मुआवजा वितरण की प्रक्रिया अमल में लाई जा सके।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews