राज्य सरकार का बड़ा फैसला, पेंशन राशि में वृद्धि, अब फरवरी से खाते में आएगी 3000 रु पेंशन, ये होंगे पात्र

pension news

Haryana Government/Pension News : लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर ने पेंशन को लेकर एक और बड़ा फैसला किया है। राज्य सरकार ने सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति के कल्याण और अंत्योदय (सेवा) विभाग, हरियाणा द्वारा कार्यान्वित की जा रही 14 श्रेणियों की पेंशन में ढाई सौ रुपये मासिक वृद्धि को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके तहत अब फरवरी से पेंशनरों को खाते में 3000 रुपए पेंशन राशि मिलेगी।

फरवरी से खाते में बढ़कर आएगी पेंशन

दरअसल, 2019 के चुनावी घोषणा पत्र में हरियाणा बीजेपी ने पेंशन में बढ़ोतरी का वादा किया था, जो अब पूरा हो गया है।हाल ही में नवंबर 2023 में सीएम खट्टर ने बुजुर्गों की वृद्धावस्था पेंशन में 250 रुपए की वृद्धि का ऐलान किया था, जिसे अब कैबिनेट की मंजूरी दे दी गई है। इसके बाद अब बुजुर्गों को 2750 की जगह फरवरी से 3 हजार रुपये पेंशन मिलेगी। चुंकी नए दरें 1 जनवरी, 2024 से लागू होंगी, ऐसे में फरवरी से इसका लाभ मिलेगा।

31 लाख से अधिक पेंशनरों को मिलेगा लाभ

  • इस निर्णय से विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लगभग 31.40 लाख लाभार्थी लाभान्वित होंगे।कैबिनेट ने सेवा विभाग के तहत संचालित नौ सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की दरों में 2000 रुपये से बढ़ोतरी को भी मंजूरी दे दी है। 2750/- से तीन हजार रुपये प्रति माह एक जनवरी 2024 से प्रभावी होगी।
  • इन योजनाओं में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा एवं निराश्रित महिला को पेंशन, दिव्यांग पेंशन, लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता, निराश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता, हरियाणा के बौनों व किन्नरों को भत्ता, स्कूल न जाने वाले दिव्यांग बच्चों, कश्मीरी प्रवासियों, विधुर और अविवाहित व्यक्तियों, कैंसर रोगियों तथा दुर्लभ बीमारियों से पीडि़त व्यक्तियों को वित्तीय सहायता आदि शामिल हैं।

थैलेसीमिया पीड़ितों को पेंशन

हरियाणा में थैलेसीमिया और हीमोफीलिया से पीड़ित मरीज, जिनकी पारिवारिक आय प्रति वर्ष तीन लाख रुपये तक है, अब 3000 रुपये की मासिक दिव्यांगता पेंशन के हकदार होंगे। इस निर्णय से लगभग 2083 रोगियों को लाभ होने की उम्मीद है। 3000 रुपये मासिक पेंशन की दर के अनुरूप 7.49 करोड़ रुपये का वार्षिक वितरण होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews