राज्य सरकार का तोहफा! वेतन-भत्तों में भारी वृद्धि, अधिसूचना जारी, इन्हें मिलेगा लाभ, खाते में आएगी 90000 से 1.70 लाख तक राशि

pm awas yojana

Delhi MLA-Ministers Salary Hike : दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अपने मंत्रियों और विधायकों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने विधायकों और मंत्रियों की सैलरी में भारी बढ़ोतरी की है।राज्य सरकार ने विधायकों के वेतन में 66 फीसदी तो मंत्रियों के वेतन में 136 फीसदी वृद्धि की है, जिसके बाद विधायकों के वेतन में 40000 से ज्यादा और मंत्रियों के वेतन में 1 लाख की वृद्धि होगी। इस संबंध में दिल्ली सरकार के विधि न्याय एवं विधायी कार्य विभाग के प्रधान सचिव भरत पाराशर ने वेतन एवं भत्तों से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

राष्ट्रपति की मुहर के बाद विभाग की अधिसूचना जारी

दरअसल, जुलाई 2022 में दिल्ली विधानसभा में विधायकों और मंत्रियों की सैलरी में बढ़ोतरी का प्रस्ताव पास किया था, इसके बाद इसे मंजूरी के लिए राष्टपति के पास भेजा गया था,  जो उपराज्यपाल गृह मंत्रालय होते हुए  राष्टपति के पास पहुंचा। मुहर लगने के बाद दिल्ली सरकार के लॉ डिपार्टमेंट ने भी वेतन बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।इसके तहत अब विधायकों (MLA) को हर महीने 90 हजार रुपये मिलेंगे, जबकि मंत्रियों और मुख्यमंत्री का वेतन अब 1.70 लाख रुपए प्रति महीने हो गया है।

12 साल बाद बढ़ा वेतन, फरवरी 2022 से होगा लागू

खास बात ये है कि करीब 12 सालों बाद दिल्ली के विधायकों के वेतन एवं भत्तों में बढ़ोतरी की गई है। अधिसूचना के तहत विधायकों का वेतन 54,000 रुपये से 66.66 फीसदी बढ़ाकर 90,000 रुपये कर किया गया है, वही मंत्रियों को अब तक 72,000 रुपये मिला करते थे, जिसमें 136.11 फीसदी की बढ़ोतरी कर वेतन को 1,70,000 रुपये कर दिया गया है, ऐसे में मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक और नेता प्रतिपक्ष का वेतन एवं भत्ता बढ़ेगा। वेतन एवं भत्ता में बढ़ोतरी बीते 14 फरवरी से लागू मानी जाएगी। इससे पहले दिल्ली के विधायकों का वेतन एवं भत्ता 2011 में बढ़ाया गया था। दिल्ली में कुल 70 विधायक हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews