खुशखबरी : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब इन कर्मचारियों को भी मिलेंगे रिटायरमेंट बेनिफिट्स, कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें डिटेल्स

salary news

Rajasthan Employees News :; राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और कुक समेत पार्ट टाइम काम करने वाले कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम अशोक गहलोत ने अपना वादा पूरा करते हुए बजट में की गई घोषणा के बाद राजस्थान पार्ट टाइम कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग रूल्स-2023 को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब पार्ट टाइम कार्यरत कर्मचारियों को भी  सेवानिवृति परिलाभ दिए जाएंगे।

दरअसल,  सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। इसमें राजस्थान पार्ट टाइम कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग रूल्स-2023 का अनुमोदन, जयपुर में जेम बोर्स की स्थापना तथा विभिन्न संस्थाओं को भूमि आवंटन जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। साथ ही, जीव जन्तु कल्याण बोर्ड का नाम अमृता देवी राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड करने का भी बड़ा फैसला किया गया है। कर्मचारियों को सौगात चुनावी साल में बड़ा मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

अब पार्ट टाइम कार्मिकों को 3 लाख रुपए तक मिलेंगे परिलाभ

मंत्रिमंडल ने राजस्थान पार्ट टाइम कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग रूल्स-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया है। इसमें पार्ट टाइम कार्मिकों को सेवा समाप्ति पर 2 से 3 लाख रुपए तक का आर्थिक सहायता पैकेज मिलेगा। ये परिलाभ विभागों में कार्यरत पार्ट टाइम कार्मिकों को सेवा समाप्ति, मृत्यु एवं सेवानिवृत्ति पर दिए जाएंगे। इन नियमों के बनने से पार्ट टाइम कार्मिकों की भर्ती में पारदर्शिता आएगी और उन्हें आर्थिक संबल भी मिलेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, कुक, फर्राश आदि जैसे पार्ट टाइम कार्यरत मानदेय कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से राजस्थान पार्ट टाइम कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग रूल्स-2023 की घोषणा की थी।

सीएम ने बजट में की थी घोषणा

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही अशोक गहलोत सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और कुक समेत पार्ट टाइम काम करने वाले कर्मचारियों को लाभ देने के लिए राजस्थान पार्ट टाइम कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग रूल्स-2023 को तैयार करने की मंजूरी दी थी। इसके बाद विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर मंगलवार 29 अगस्त को आयोजित कैबिनेट बैठक में इसे रखा, जिसे मंजूरी दे दी गई है।बता दे कि सीएम ने बजट वर्ष 2023-24 में पार्ट टाइम आधार पर कार्यरत मानदेय कर्मियों जैसे- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, कुक, फर्राश आदि को आर्थिक सहयोग की दृष्टि से राजस्थान पार्ट टाइम कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग रूल्स-2023 बनाये जाने की घोषणा की थी, इसी के साथ राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले सीएम ने अपना वादा पूरा कर दिया है।

इस तरह दिए जा सकते है लाभ

नियमों में आने वाले पार्ट टाइम कार्मिकों को निर्धारित सेवा अवधि पूर्ण करने पर सेवा समाप्ति, मृत्यु या सेवानिवृत्ति की स्थिति में सेवानिवृत्ति परिलाभ दिये जाएंगे। कार्मिक द्वारा 10 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने पर 2 लाख, 15 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने पर 2.50 लाख, 20 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने पर 2.75 लाख एवं 25 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने पर 3 लाख रुपये का परिलाभ ।कार्मिक की सेवानिवृत्ति पर (समयावधि कुछ भी होते हुए) 3 लाख रुपये की राशि का लाभ दिया जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews