नए साल से पहले सरकार का बड़ा तोहफा, फिर से पेंशन शुरू, अब हर महीने खाते में आएंगे इतने रुपए, 5.30 लाख बुजुर्गों को मिलेगा लाभ

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मुझे बहुत खुशी है कि दिल्ली के लगभग साढ़े 5 लाख बुज़ुर्गों के लिए पेंशन फिर से शुरू हो रही है। पोर्टल शुरू होने के 24 घंटे में ही 10 हज़ार से ज़्यादा आवेदन भी मिले हैं।
pension NEWS

Delhi Senior Citizens Pension: दिल्ली के लाखों बुजुर्गों के लिए खुशखबरी है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल ने दिल्ली के बुजुर्गों को फिर हर महीने 2500 रुपये पेंशन देने की घोषणा की है।अब कुल पांच लाख 30 हजार बुजुर्गों को पेंशन मिलेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने बताया कि पदयात्रा के दौरान में जहां भी जाता था, बुजुर्ग  पेंशन शुरू करवाने की मांग करते थे।अब 60 से 69 साल के बुजुर्गों को 2000 और 70 से ऊपर वालों को 2500 हर महीने पेंशन के रूप में मिलेंगे। दिल्ली में 80000 वृद्धावस्था पेंशन खोली जा रही है। 2015 में जब हमारी सरकार बनी थी, तब 3.32 लाख बुजुर्गों को पेंशन मिलती थी, इसे बढ़ाकर हमने करीब 4.50 लाख कर दिया है। 80,000 पेंशन की वृद्धि और हो रही है। इस योजना को न सिर्फ कैबिनेट ने पास किया है, बल्कि लागू भी कर दिया गया है। रविवार से ही पेंशन पोर्टल चालू हो गया है और 10,000 से अधिक आवेदन आ चुके हैं।

5.30 लाख बुजुर्गों को मिलेगा पेंशन का लाभ

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बुज़ुर्गों की पेंशन हमने फिर से शुरू करा दी है। अब सब रूके हुए काम फिर से शुरू कराएँगे।आज मुझे बहुत खुशी है कि दिल्ली के लगभग साढ़े 5 लाख बुज़ुर्गों के लिए पेंशन फिर से शुरू हो रही है। पोर्टल शुरू होने के 24 घंटे में ही 10 हज़ार से ज़्यादा आवेदन भी मिले हैं। इन्होंने (बीजेपी)साज़िश करके बुज़ुर्गों की पेंशन बंद करने का पाप किया था। लेकिन अब आपका बेटा आ गया है, आपके सारे काम करवाएगा।

दिल्ली के लिए AAP का इंजन ही सही

केजरीवाल ने आगे कहा कि BJP की डबल इंजन सरकार में बुजुर्गों को सिर्फ ₹500-₹1000 पेंशन दी गई लेकिन AAP की सिंगल इंजन सरकार में दिल्ली में बुजुर्गों को ₹2500 तक पेंशन दी जाएगी। राजस्थान, यूपी, गुजरात जैसे राज्यों में डबल इंजन की सरकार है लेकिन पेंशन 500-600  हैं लेकिन दिल्ली में सिंगल इंजन की सरकार में 2500 रुपये महीना मिल रहा है। बीजेपी की डबल इंजन सरकार से नुकसान ज़्यादा हैं। दिल्ली के लोगों के लिए AAP का इंजन ही सही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews