कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा एरियर समेत पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ, जल्द खाते में आएगी राशि, शासनादेश जारी

salary hike

UP Mandi Employees Salary/Arrears : उत्तर प्रदेश के मण्डी परिषद व मण्डी समितियों के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है।कर्मचारियों को जल्द जनवरी 2006 से एरियर के साथ पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ मिलेगा। इस संबंध में यूपी कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ.देवेश चतुर्वेदी ने सोमवार को एक शासनादेश जारी किया। जल्द ही कर्मचारियों के खाते में राशि पहुंचना शुरू हो जाएगी।

इस तरह मिलेगा लाभ

लाइव हिन्दुस्थान की खबर के मुताबिक, लखनऊ हाई के आदेश का अनुपालन करते राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मण्डी परिषद व मण्डी समितियों के कर्मचारियों वेतन और एरियर भुगतान संबंधित एक आदेश जारी किया है। इसके तहत वेतन समिति 2008 की संस्तुतियों के आधार पर पुर्नरीक्षित वेतन संरचना में वेतन पुनरीक्षण का लाभ पहली जनवरी 2006 से एरियर सहित दिया जाएगा।

आदेश में हाई कोर्ट का हवाला

आदेश में कहा गया है कि बंशीलाल बनाम राज्य एव अन्य तथा एक अन्य रिट याचिका मण्डी परिषद कर्मचारी संघ द्वारा प्रेसिडेंट बनाम राज्य व अन्य के मामले में हाईकोर्ट लखनऊ ने 13 सितम्बर 2022 को आदेश दिया था। अदालत के आदेश का पालन करते हुए मण्डी परिषद एवं मण्डी समितियों में कार्यरत कार्मिकों को वेतन समिति 2008 की संस्तुतियों के आधार पर पुनरीक्षित वेतन संरचना में वेतन पुनरीक्षण का लाभ पहली जनवरी 2006 से एरियर सहित दिये जाने की स्वीकृति शासन ने प्रदान की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews