राज्य सरकार का बड़ा फैसला, इन कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन में आरक्षण का लाभ, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन, CM ने की घोषणा

government employees

demo pic

SC Government Employees/Reservation in Promotion : हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। सीएम मनोहर लाल खट्‌टर ने विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन कर्मचारियों को लेकर बड़ी घोषणा की है। सीएम ने कहा कि मैं अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के लिए ग्रुप-A और ग्रुप-B कैटेगरी की सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में 20% आरक्षण लागू करने की घोषणा करता हूँ।

SC सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन में 20% आरक्षण

DPR हरियाणा ने ट्वीट करते हुए लिखा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा सत्र के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति को ग्रुप ए और बी श्रेणी की सरकारी नौकरियों में प्रमोशन में आरक्षण मिलेगा। अनुसुचित जाति को सरकारी नौकरी की A,B कैटेगरी में पदोन्नति में आरक्षण देने पर राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार समेत कई विधायकों ने मुख्यमंत्री मनोहर का आभार जताया। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के नेतृत्व में बीसी A वर्ग को निकाय चुनाव में आरक्षण बिल पर भी आभार जताया।

एक हफ्ते में जारी होगा नोटिफिकेशन

सीएम ने आगे कहा कि पहले राज्य में आरक्षण ग्रुप C और D तक सीमित था, ग्रुप A और B पदों को बिना किसी आरक्षण प्रावधान के छोड़ दिया गया था, लेकिन अब बदलाव होगा, इस आरक्षण व्यवस्था के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार रोस्टर प्रणाली बनाने पर सक्रिय रूप से काम कर रही है। इस संबंध में एक सप्ताह के भीतर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी, जो निष्पक्ष प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

हरियाणा सरकार इस फैसले से राज्य के अनुसूचित जाति के सरकारी कर्मचारियों को अब प्रमोशन में आरक्षण नीति का लाभ मिलेगा।सीएम ने कहा कि नई आरक्षण प्रणाली पदोन्नति के सभी चरणों में आरक्षण का विस्तार करेगी। बता दे कि इसके लिए सोमवार को विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन हरियाणा नगर निगम (संशोधन) और हरियाणा नगर पालिका (संशोधन) विधेयक को सदन ने पारित किया। 68 निकाय संस्थाओं के चुनावों में भी इस आरक्षण का लाभ बीसी (ए) वर्ग को मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews