राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, अब घर बैठे डाउनलोड कर पाएंगे 100 रुपए तक के स्‍टांप पेपर, जल्द कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव, जानें डिटेल्स

राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, अब घर बैठे डाउनलोड कर पाएंगे 100 रुपए तक के स्‍टांप पेपर, जल्द कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव, जानें डिटेल्स

UP News :  उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब 10 रुपए से लेकर 100 रुपए तक के स्टांप पेपर के लिए आपको तहसील,  कलेक्ट्रेट,कचहरी या वेंडर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, क्योंकि यूपी की योगी सरकार जल्द स्टांप पेपर को ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा देने जा रही है।

ऐप पर मिलेगी ई-स्टांप की सुविधा, ऑनलाइन कर सकेंगे पेमेंट

खबर है कि इस संबंध में स्टांप एवं पंजीकरण विभाग ने प्रस्ताव भेजा है जिस पर सहमति मत गई है और  जल्द ही इसे कैबिनेट में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। यहां से पास होने के बाद आमजन घर बैठे ई-स्टांप डाउनलोड कर सकेंगे।  इसके लिए एक ऐप होगा, जिससे बार कोड से पैसे जमा किए जा सकेंगे। पेटीएम, पे फोन या फिर डेबिड और क्रेडिट कार्ड से पैसे ऑनलाइन जमा करते हुए ई-स्टांप निकालने की सुविधा होगी। इसके लिए लाइसेंस लेने वाले वेंडर को इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर निकालने की सुविधा दी जाएगी, ताकी चोरी रोकी जा सके। ध्यान रहे यह ऑनलाइन स्टांप पेपर केवल शपथ पत्र देने में ही काम आएगा, नोटरी के लिए संबंधित व्यक्ति को कार्यालय जाना होगा।

छात्रों को भी मिलेगी राहत, राजस्व में होगी वृद्धि

फिलहाल बड़े ई-स्टांप को ऑनलाइन किया जा चुका है, इसमें सभी कीमतों के स्टांप पेपर है और अब  छोटे यानि 10 से 100 रुपए कीमत वाले स्टांप को स्वयं डाउनलोड कर निकालने की सुविधा शुरू की जा रही है, इसके लिए नियमावली में प्रावधान किया जाएगा। इससे चोरी रुकेगी और सरकारी कामों में पारदर्शिता आएगी और राजस्व में भी वृद्धि होगी। चुंकी राज्य सरकार द्वारा स्कूल, कॉलेज से लेकर बैंकों और गाड़ियों के पंजीकरण के लिए स्टांप पेपर  अनिवार्य किया गया है, ऐसे में इन सभी वर्गों के लोगों को ई-स्टांप से बड़ी राहत मिलेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews