सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, अब मिलेगा ज्यादा पेंशन का लाभ, जानें नियम-पात्रता

हरियाणा में केंद्र और प्रदेश सरकार के जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ईपीएफ से पेंशन 3000 रुपये मासिक से कम मिल रही है, उन्हें बुजुर्ग सम्मान भत्ता मिलेगा।
pension NEWS

Haryana Pesioners Pension: हरियाणा के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। नए साल से पहले राज्य की नायब सिंह सैनी सरकार ने नए साल से पहले बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने जिन पेंशनभोगियों को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) से मासिक पेंशन 3000 रुपए से कम मिलती है, उन्हें बुजुर्ग सम्मान भत्ता देकर उनकी पेंशन में वृद्धि करने की योजना शुरू की है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग इस संबंध में पहले ही अधिसूचना जारी कर चुका है।इसके तहत हरियाणा में केंद्र और प्रदेश सरकार के जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ईपीएफ से पेंशन 3000 रुपये मासिक से कम मिल रही है, उन्हें बुजुर्ग सम्मान भत्ता मिलेगा। उदाहरण के तौर पर अगर किसी सेवानिवृत्त कर्मचारी को ईपीएफ से 1 हजार रुपये पेंशन मिलती है तो राज्य सरकार उसे दो हजार और जिन्हें 1 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलती है उन्हें हर महीने एक हजार रुपये बुर्जुग भत्ते के तौर पर मिलेंगे।

कैसे और किसे मिलेगा लाभ

  • हरियाणा में एचएमटी और एमआईटीसी सहित विभिन्न विभागों और बोर्ड, निगमों के करीब सवा लाख सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, जिनकी ईपीएफ की पेंशन बुढ़ापा पेंशन से भी काफी कम है, ऐसे में इन पेंशनरों को बुर्जुग सम्मान भत्ते का लाभ मिल सकता है।
  • सेवानिवृत्त कर्मियों को सिटीजन आइडी से फैमिली आइडी आपरेटर्स के माध्यम से https://meraparivar.haryana.gov.in पर आवेदन करना होगा। इसके बाद नागरिक संसाधन एवं सूचना विभाग का फील्ड कोआर्डिनेटर प्रोग्रामर इसे तुरंत वेरिफाई करेगा और फिर 3 हजार से कम राशि की पेंशन वाले पात्र व्यक्ति के खाते में आनी शुरू हो जाएगी।

पिछली खट्टर सरकार ने किया था ऐलान

गौरतलब है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की पेंशन के दायरे में लाने का ऐलान किया था, इस वादे को अब नायब सैनी सरकार बुजुर्ग सम्मान भत्ता योजना देकर पूरा करने जा रही है। योजना के तहत किसी भी सरकारी, स्वायत्त संस्थान से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी की पेंशन के अंतर को सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के माध्यम से मिलने वाली पेंशन के माध्यम से पूरा किया जाएगा। भविष्य में जब भी बुढ़ापा पेंशन की राशि बढ़ेगी ईपीएफ पेंशनभोगियों की राशि में भी उसी अनुपात में बढ़ाई जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews