IPS Transfer : फिर हुए अधिकारियों के तबादले, ये है लिस्ट, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

आईपीएस अधिकारी मुकेश कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी बनाया गया है।फिलहाल उनके पास सहायक पुलिस महानिरीक्षक पी एंड एम, पुलिस अधीक्षक एससीआरबी और सीसीटीएनएस की जिम्मेदार थी।
ips transfer

Uttarakhand IPS Transfer: उत्तराखंड में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पांच अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में गृह विभाग के सचिव शैलेश बगौली ने आदेश जारी किए हैं।

तबादलों के तहत कई अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। उत्तराखंड शासन द्वारा किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चारधाम यात्रा की तैयारियों के बीच ये तबादले किए गए हैं।

उत्तराखंड आईपीएस तबादले

  1. आईपीएस मुकेश कुमार को उनके वर्तमान पद से मुक्त करते हुए पुलिस महानिरीक्षक (पीएसी) ।
  2. आईपीएस धीरेन्द्र सिंह गुंज्याल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कारागार) से हटाकर पुलिस उपमहानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) ।
  3. आईपीएस रचिता जुयाल को पुलिस अधीक्षक (सतर्कता अधिष्ठान) ।
  4. आईपीएस जितेंद्र मेहरा को हरिद्वार का पुलिस अधीक्षक (अपराध और यातायात) नियुक्त ।
  5. आईपीएस निहारिका तोमर को ऊधम सिंह नगर का पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं यातायात) ।

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews