भारी बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने किया स्कूल अवकाश घोषित, जारी किया आदेश

school timing

School Holiday: गोवा सरकार ने भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। शिक्षा निदेशक शैलेश सिनाई झिंगाड़े ने 5 जुलाई को इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिसके मुताबिक 6 जुलाई, गुरुवार को कक्षा 1 से 12वीं तक छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

गोवा में ऐसा है मौसम का हाल

दरअसल, भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने गोवा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन के मुताबिक 4-5 दिनों में गोवा में मूलसधार बारिश होने के आसार हैं।

केरल में भी बंद रहेंगे स्कूल

गोवा के अलावा केरल राज्य सरकार ने भी कई जिलों में गुरुवार को स्कूल अवकाश के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि IMD ने इन राज्यों में बाढ़ (Flash Flood) का अलर्ट भी जारी किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews