8 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, जानें किसे कहां मिली तैनाती?

पंजाब की मान सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 IPS अफसरों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। आईए जानते है किस आईपीएस को क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है।
8 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, जानें किसे कहां मिली तैनाती?

पंजाब में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य की भगवंत मान सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के आठ अफसरों के तबादले किए हैं। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।

जारी आदेश के मुताबिक, IPS नीलांबरी जगदाले को अब DIG काउंटर इंटेलिजेंस लगाया गया है। वह अभी DIG लुधियाना रेंज की ज़िम्मेदारी संभाल रहीं थीं। नीलांबरी चंडीगढ़ SSP भी रह चुकी हैं।

पंजाब आईपीएस तबादले

  • आईपीएस जगदले नीलांबरी विजय को डीआईजी काउंटर इंटेलिजेंस मोहाली बनाया गया है।
  • आईपीएस कुलदीप सिंह चहल को डीआईजी टेक्निकल सर्विसेज, पंजाब, चंडीगढ़
  • और डीआईजी पटियाला रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • आईपीएस नानक सिंह डीआईजी बार्डर रेंज की ज़िम्मेदारी
  • IPS गुरमीत चौहान को DIG AGTF
  • आईपीएस नवीन सैनी डीआईजी क्राइम, चंडीगढ़
  • ध्रुव दहिया को एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस, चंडीगढ़
  • डॉ सुदरविजी को एआईजी इंटरनल सिक्योरिटी मोहाली नियुक्त किया गया है।

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews