Hindi News

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, ग्रेड पे होगा केंद्र के समान, इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Written by:Pooja Khodani
Published:
राज्य सरकार का बड़ा फैसला, ग्रेड पे होगा केंद्र के समान, इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

demo pic

देहरादून, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात दी है वही दूसरी तरफ पुष्कर धामी कैबिनेट बैठक में उत्‍तराखंड में नए भर्ती होने वाले कार्मिकों का ग्रेड वेतन केंद्र के समान देने का फैसला किया है। मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन ने मंत्रिमंडल के इस निर्णय की पुष्टि की।

यह भी पढ़े.. लाखों सरकारी कर्मचारियों को बड़ा झटका, कटेगा वेतन, होगी कार्रवाई, आदेश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तराखंड सरकार ने केंद्र के समान वेतन रखने के आदेश पर मुहर लगा दी है। प्रदेश में विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्त होने वाले नए कर्मचारियों का ग्रेड वेतन केंद्र के समान होगा।हालांकि यह पहले से नियुक्त कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा।

इसके तहत अब विभिन्न संवर्गों में केंद्रीय ग्रेड वेतन के साथ समानता होगी। राज्य लोक सेवा आयोग, राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग समेत विभिन्न भर्ती आयोगों या संस्थाओं के माध्यम से भविष्य में होने वाली नई भर्तियों में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। राज्य में पहले से ही कार्यरत कार्मिकों पर यह व्यवस्था लागू नहीं होगी।

यह भी पढ़े…MPPSC 2022: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, 96 पदों पर निकली है भर्ती, 17 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, जानें डिटेल्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  विभिन्न निर्माण विभागों में कार्यरत अवर अभियंताओं, फार्मासिस्ट एवं पुलिस उप निरीक्षकों समेत कई संवर्गों का ग्रेड वेतन वर्तमान में केंद्र सरकार के समकक्ष पदों से अधिक है।मंत्रिमंडल के निर्णय के अनुसार अब अवर अभियंता और उनके समकक्ष संवर्गों और पुलिस उप निरीक्षक का ग्रेड वेतन 4600 के स्थान पर 4200 हो जाएगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !