नए साल से पहले राज्य सरकार का तोहफा, वेतन में की भारी वृद्धि, खाते में आएगी 1.50 लाख रुपए तक राशि, जानें किसे मिलेगा लाभ?

delhi cm

West Bengal MLAs Salary Hike : नए साल से पहले पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने अपने विधायकों और मंत्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने विधायक और मंत्रियों के वेतन में भारी वृद्धि की है।इसके लिए बुधवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा वेतन बढ़ाने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी गई।इस वृद्धि के बाद विधायकों के खाते में 1.21 लाख रुपये और मंत्रियों के खाते में 1.50 लाख रुपये प्रति माह वेतन आएगा।

सीएम बोली- मौका मिला तो फिर बढाउंगी

इस मौके पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मेरे वेतन में कोई संशोधन नहीं किया गया है, क्योंकि मैं लंबे अरसे से किसी तरह का वेतन नहीं ले रही हूं। मैंने उचित तरीके से वेतन बढ़ाया है और अगर मुझे अवसर मिला तो मैं इसे फिर से बढ़ाऊंगी। पश्चिम बंगाल विधानसभा के विधायकों का वेतन दूसरे राज्यों के मुकाबले काफी कम है, इसलिए यह फैसला किया गया है । जिनके पास बहुत पैसा है वे शोर मचा रहे हैं, हंगामा कर रहे हैं, ऐसे कई विधायक हैं जिनके पास करोड़ों की संपत्ति है और उन्हें इससे अधिक की जरूरत नहीं है।बीजेपी ने विधायकों का वेतन बढ़ाने के फैसले की आलोचना की है।

किसकी कितनी बढ़ी सैलरी

  • राज्य के विधायकों को पहले 10,000, राज्य मंत्रियों को 10,900 रुपये और प्रभारी मंत्रियों को 11,000 रुपये प्रति माह मिलते थे, लेकिन अब उन्हें क्रमश: 50,000 रुपये, 50,900 रुपये और 51,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
  • राज्य के मंत्रियों का मासिक वेतन 10,900 रुपये से बढ़ाकर 50,900 रुपये कर दिया गया है।
  • कैबिनेट मंत्रियों के मामले में यह राशि 11,000 रुपये से बढ़ाकर 51,000 रुपये कर दी गई है।
  • कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और विधायक मासिक वेतन के अलावा जो अन्य अतिरिक्त भत्ते पाने के हकदार हैं, वे वही रहेंगे।
  • इस फैसले के बाद वेतन और भत्तों सहित विधायकों को मिलने वाला वास्तविक मासिक भुगतान अब 81,000 रुपये प्रति माह की मौजूदा दर से बढ़कर 1.21 लाख रुपये हो जाएगा।
  • मंत्रियों को मिलने वाला वास्तविक मासिक भुगतान 1.10 लाख रुपये प्रति माह से बढ़कर लगभग 1.50 लाख रुपये प्रति माह हो जाएगा।

     

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews