दिल्ली में तेज भूकंप के झटके, लखनऊ सहित इन इलाकों में भी कांपी धरती

Earthquake In Delhi

Earthquake In Delhi : दिल्ली में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र जम्मू कश्मीर बताया जा रहा है। काफी देर तक धरती कांपी जिसके बाद लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए हैं वहीं लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.6 बताई जा रही है। मंगलवार यानी 3 अक्टूबर को 2 बजकर 25 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Earthquake Delhi NCR

अक्षांश: 29.37 और लंबाई: 81.22 बताई जा रही है। भूकंप की गहराई: 10 किलोमीटर रही। इसकी जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है। झटके यूपी-दिल्ली सहित कई राज्यों में महसूस किए गए। 40 सेकंड से अधिक समय तक आए इस भूकंप से दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews