पीएम मोदी के YouTube चैनल के सब्सक्राइबर 1 करोड़ पार, जानें किसको कितने मिले व्यूज

पीएम मोदी के YouTube चैनल के सब्सक्राइबर 1 करोड़  पार, जानें किसको कितने मिले व्यूज

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पीएम मोदी (PM Modi) की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है, दुनियाभर के लोग उन्हें पसंद करते हैं ये उनकी बढ़ती फैन फॉलोइंग बताती है। गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री को दुनियाभर से मिले शुभकामना संदेश इसका बड़ा प्रमाण है। उन्हें विश्व के बड़े नेताओं के अलावा, सेलिब्रटीज, स्पोर्ट्सपर्सन सहित अलग अलग क्षेत्र के लोगों ने संदेश भेजे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ताजा आंकड़े बताते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के You Tube चैनल के सब्सक्राइबर की संख्या 1 करोड़ को पार कर चुकी है। ये अपने आपमें एक रिकॉर्ड है, दुनिया के दूसरे किसी राजनेता के You Tube चैनल के इतने सब्सक्राइबर नहीं है।

ये भी पढ़ें – शिवराज का तंज- “राहुल की मानसिक आयु 6 से 8 साल”, Modi को बताया सुपर ह्यूमन

Twitter भी है पीएम मोदी के करोड़ों फॉलोअर्स 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी You Tube के अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Twitter पर भी हैं यहाँ भी उनके करोड़ों फ़ॉलोअर्स हैं। मोदी  के Twitter एकाउंट पर 7 करोड़ 35 लाख फालोअर्स हैं।  ट्वीटर पर भी पीएम मोदी विश्व के कई नेताओं से आगे हैं।  वहीं राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के Twitter पर 1 करोड़ 96 लाख फॉलोअर्स हैं यानि वो पीएम मोदी से बहुत पीछे हैं।

ये भी पढ़ें – Budget 2022-23 : पेट्रोल- डीजल के बढ़ेंगे दाम, जानें कितना होगा महंगा

राहुल गांधी के You Tube चैनल पर हैं इतने सब्सक्राइबर 

आपको बता दें कि ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो के You Tube चैनल पर 36 लाख, मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल के 30.7 लाख, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति विदोदो के 28.8 लाख सब्सक्राइबर हैं  जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के You Tube चैनल पर 7 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।  उधर भारत की बात करें तो राहुल गांधी के You Tube चैनल पर 5.25 लाख सब्सक्राइबर हैं।

ये भी पढ़ें – Union Budget 2022 : क्रिप्टो व्यापार, NFT सहित डिजिटल मुद्रा पर बड़ी घोषणाएं, बाजार निवेशकों को इस तरह होगा लाभ

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews