Sukesh Chandrashekhar के लेटर ने मचाया हंगामा, महाठग ने खरीदा था दिल्ली CM House का फर्नीचर

Sukesh Chandrashekhar के लेटर ने मचाया हंगामा, महाठग ने खरीदा था दिल्ली CM House का फर्नीचर

Sukesh Chandrashekhar On Kejriwal: करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल की हवा खा रहा चंद्रशेखर लगातार किसने किसी बात के चलते सुर्खियों में बना रहता है। पिछले कुछ दिनों से उसे कोई ना कोई लेटर लिखते हुए देखा जा रहा है। लेटर के जरिए वो अब तक वह जैकलिन पर अपना प्यार जता रहा था, लेकिन अब उसने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को एक पत्र लिखकर कुछ ऐसे खुलासे किए हैं, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

लेटर में सुकेश ने दावा किया है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर में बने हुए महंगे फर्नीचर के पैसे उसी ने दिए थे। मामला सामने आने के बाद अब एलजी वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को इस मामले में सारे दस्तावेज इकट्ठा कर एक रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।

Sukesh Chandrashekhar के आरोप

सुकेश की ओर से जितने भी आरोप लगाए गए हैं, उन सभी को आम आदमी पार्टी की ओर से नकार दिया गया है। इन दिनों मुख्यमंत्री केजरीवाल के सरकारी आवास में रिनोवेशन पर 45 करोड़ खर्च करने की रिपोर्ट सामने आई है जिसके चलते हंगामा मचा हुआ है।

वहीं सुकेश चंद्रशेखर पर धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग के कई मामले चल रहे हैं और प्रवर्तन निदेशालय ने उसे एक व्यापारी की पत्नी से साढ़े 3 करोड़ ठगने के मामले में गिरफ्तार किया था।

केजरीवाल ने चुना फर्नीचर

दिल्ली के उपराज्यपाल को महाठग ने जो लेटर लिखा है उसमें उसका दावा है कि अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में बंद नेता सत्येंद्र जैन ने खुद ही महंगे फर्नीचर पसंद किए थे और उन सभी का पैसा उसने दिया था। उसने अपने वकील के जरिए भी यह दावा पेश किया है कि फर्नीचर में इस्तेमाल किया गया सारा सामान इटली से मंगाया गया है।

पत्र लिखते हुए महाठग ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपने आधिकारिक निवास पर जनता के पैसों से खर्च कर जो रिनोवेशन का काम करवाने के मामले को जांच के बीच में अपनी बात रखना चाह रहा हूं। उसने कहा कि केजरीवाल और जैन ने खुद ही व्हाट्सएप और फेसटाइम चैट के जरिए भेजी गई तस्वीरों को देखकर फर्नीचर पसंद किया था।

ड्रेसिंग टेबल और शीशे भी खरीदे

चंद्रशेखर ने आरोप लगाया है कि उसने 12 सीटर डायनिंग टेबल के साथ केजरीवाल के बच्चों के रूम में लगाने के लिए ड्रेसिंग टेबल, शीशे और तकिए भी खुद ही खरीदें हैं। फ्रांस और इटली से खरीदी गई इन चीजों को उसने अपनी फर्म के बिल पर खरीदने की बात कही है। उसने जांच एजेंसी को चैट और बिल उपलब्ध कराने के बारे में भी चर्चा की है।

पत्र में यह दावा भी किया गया है कि सारा का सारा सामान अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक निवास पर पहुंच गया था। जहां उसके स्टाफ के सदस्य ऋषभ शेट्टी ने इन सब चीजों को लगवाया था। उसने यह भी बताया कि केजरीवाल को चांदी की क्रॉकरी चाहिए थी, जो दक्षिण भारत के एक ज्वेलर से उपलब्ध करवाई गई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews