मानहानि केस में राहुल गांधी को कोर्ट ने दी जमानत, अमित शाह पर की थी विवादित टिप्पणी

Rahul Gandhi Bail

Rahul Gandhi gets bail in defamation case : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सुल्तानपुर की एमपी एमएलए ने बड़ी राहत दी है, कोर्ट ने राहुल गांधी को मानहानि से जुड़े एक केस में जमानत दे दी, राहुल ने जज से कहा कि वे बेकसूर हैं, मामला अमित शाह पर विवादित टिप्पणी किये जाने का है।

अमित शाह पर विवादित टिप्पणी से जुड़ा है मामला 

आपको बता दें मामला 2018 का है, भाजपा नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ एक परिवाद दायर किया है, भाजपा नेता का आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान बेंगलुरु में एक प्रेस कांफ्रेस में राहुल गांधी ने तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के वर्तमान ग्रह मंत्री अमित शाह के पर अमर्यादित टिप्पणी की थी उन्हें हत्यारा कहा था जिससे से आहत हैं।

कोर्ट में राहुल ने खुद को बताया बेकसूर 

भाजपा नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ 4 अगस्त 2018 को जिला एवं सत्र न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया था। जज योगेश कुमार यादव ने राहुल गांधी को इस मामले में समन भेजा था। राहुल गांधी इस सामान पर आज कोर्ट में पेश हुए उन्होंने खुद को बेकसूर बताया, उनके वकील ने भी दलील पेश की जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।

[dgv_vimeo_video id=”914694327″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews