अंधविश्वास ने ली मासूम की जान, भूत भगाने के नाम पर पिता ने की बेरहमी से पिटाई

indore crime news

सोमनाथ, डेस्क रिपोर्ट। गुजरात (Gujarat) के गिर सोमनाथ (Somnath) से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां तंत्र-मंत्र के चक्कर में फंसे पिता ने अपनी मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया। घटना सामने आने के बाद पुलिस सहित सभी लोगों हैरान रह गए।

इस घटना में बच्ची के पिता के साथ उसके ताऊ का भी हाथ है दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की मां जब पुलिस ने केस दर्ज कराने पहुंची तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। यह घटना धावा गांव की बताई जा रही है। मृतक बच्ची 14 साल की थी और नवीं कक्षा में पढ़ाई करती थी। कहां जा रहा है कि लड़की को भूत लगे हुए थे जिसके चलते पिता और ताऊ ने उसे गन्ने के खेत में बांधकर पिटाई कर दी। यह दोनों यहीं नहीं रुके बच्ची को भूखा भी रखा गया जिसके चलते उसने दम तोड़ दिया। आरोपी तंत्र क्रिया पर भरोसा करके बैठे हुए थे और उनका मानना था कि इस तरह से भूत भाग जाएगा।

Must Read- छोटी बच्ची ने MS Dhoni से पूछा मजेदार सवाल, क्रिकेटर ने दिया ऐसा रिएक्शन

पूछताछ में यह सामने आया है कि पिछले 1 साल से बच्ची अपने ताऊ के घर पर रह रही थी। ताऊ को अंधविश्वास की बातों में बहुत यकीन है और उसने ही अपने भाई को यह बताया कि उसकी बेटी को भूत-प्रेत की बाधा है। इसके बाद बच्ची के पिता और ताऊ ने तंत्र मंत्र के जरिए भूत का साया हटाने की बात कही। दिलीप और भावेश नाम के ये दोनों व्यक्ति बच्ची को गन्ने के खेत में लेकर गए और उसे बांधकर पीटने लगे। बच्ची के बेहोश होने पर यह उसे वही बांधकर छोड़ आए।

दूसरे दिन जब यह वापस खेत में पहुंचे तो बच्ची के शरीर से बदबू आ रही थी और कीड़े भी पड़ गए थे। इसके बाद दोनों ने मिलकर बच्ची को खेत में ही जला दिया। बच्ची की मौत की जानकारी उसकी मां को लगी तो वो गांव पहुंची। यहां पर जब उसने पूछा कि अंतिम संस्कार के लिए उसके आने का इंतजार क्यों नहीं किया तो कोई भी सही जवाब नहीं दे सका। यह सब देख कर महिला को शक हुआ और उसने पुलिस को मामले की सूचना दी। घटना की जानकारी लगने के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews