SpiceJet के चेयरमैन को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार,”अगली सुनवाई पर तिहाड़ भेज देंगे”, पढ़ें पूरी खबर

SpiceJet के चेयरमैन को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार,”अगली सुनवाई पर तिहाड़ भेज देंगे”, पढ़ें पूरी खबर

SpiceJet News : विमान कंपनी स्पाइस जेट से जुड़े एक मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए SpiceJet के चेयरमैन अजय सिंह को जमकर फटकार लगाई है, कोर्ट ने कहा कि यदि अब आपने पेमेंट नहीं किया तो तिहाड़ जेल भेज देंगे। कोर्ट ने SpiceJet से 22 सितंबर तक क्रेडिट लुइस को 5,00,000 डॉलर का भुगतान करने के लिए कहा है साथ ही डिफ़ॉल्ट राशि के 1 लाख डॉलर का भुगतान करने का आदेश भी दिया है।

स्विस कंपनी क्रेडिट लुइस के बकाया भुगतान का मामला  

आपको बता दें कि स्विस की एक फर्म है क्रेडिट सुइस, कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट में SpiceJet के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की है जिसपर आज सोमवार को जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अमानुल्लाह की पीठ ने सुनवाई की, याचिका में क्रेडिट लुइस की तरफ से कहा गया कि स्पाइस जेट हमारे पैसे का नियमित भुगतान नहीं कर रही, याचिका में क्रेडिट लुइस की तरफ से बताया गया कि अभी स्पाइस जेट पर उनका 6.5 मिलियन डॉलर बकाया है।

याचिका में आरोप, भुगतान करने में टालमटोल कर रही है SpiceJet

गौरतलब है कि स्पाइस जेट ने 2013 में विमानों के इंजन की सर्विस के भुगतान के लिए 24 मिलियन डॉलर से अधिक के बिल एक भुगतान नहीं किये जिसेक बाद कंपनी ने स्पाइस जेट के खिलाफ कोर्ट में याचिका लगाई है और तब से  अब तक स्पाइस जेट क्रेडिट को पैसा देने में टालमटोल कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, पेमेंट करो वर्ना अगली सुनवाई पर तिहाड़ भेज देंगे 

सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच में आज जब मामले की सुनवाई हुई तो जजेस ने SpiceJet के चेयरमैन अजय सिंह से कहा कि यदि अब यदि भुगतान नहीं हुआ तो हमें कठोर कदम उठाना पड़ेगा, आपको  सहमति की शर्तों का पालन करना होगा , अगली तारीख से पहले पेमेंट हो जाना चाहिए वर्ना आपको तिहाड़ जेल भेज देंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews