सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नये जज, केंद्र सरकार ने कॉलेजियम की सिफारिश को दी मंजूरी

Supreme Court, note for vote

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) को दो नये जज मिल गए हैं।  केंद्र सरकार ने कॉलेजियम की सिफारिश को स्वीकार करते हुए दोनों नामों को मंजूरी दे दी। उम्मीद की जा रही है कि अगले सप्ताह दोनों नये जज सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुधांशु धुलिया (Justice Sudhanshu Dhulia) और गुजरात हाई कोर्ट के जज जमशेद बी परदीवाला (Justice Jamshed B Pardiwala) की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी जिसे केंद्र ने तुरंत मंजूरी दे दी। दोनों नए जजों के शपथ लेते ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 हो जाएगी।

ये भी पढ़ें – MP News : इस IPS को मिली नई जिम्मेदारी, गृह विभाग ने आदेश जारी किया

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 34 ही है। आज शनिवार को केंद्रीय विधि मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर दोनों जजों की नियुक्त को हरी झंडी दे दी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews