
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली (Delhi) में ऑक्सीजन (Oxygen) सप्लाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने केंद्र सरकार को फटकार लगाई है। शुक्रवार हो हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप हमें कड़े फैसले लेने के लिए मजबूर न करें। अदालत ने केंद्र से कहा कि वो दिल्ली को आदेश अनुसार ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित करे।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- देश कोरोना सुनामी की गिरफ्त में, हरसंभव कदम उठाएं
दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि उसके आदेश के बावजूद उसे प्रतिदिन 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। पहले हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिल्ली को हर रोज 700 MT ऑक्सीजन देने को कहा था। अदालत ने फिर कहा कि ये सप्लाई तब तक जारी रखनी होगी, जब तक आदेश की समीक्षा नहीं की जाती या कोई बदलाव नहीं किया जाता है। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से प्रतिदिन 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मांगी है। उन्होने कहा कि इतनी ऑक्सीजन मिलने पर वह सुनिश्चित करेंगे की राजधानी में किसी मरीज की मौत ऑक्सीजन की कमी से न हो।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

