स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल को बताया महिला विरोधी, प्रधानमंत्री मोदी की जमकर की तारीफ, बताई भाजपा में शामिल होने की असली वजह

आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद स्वाति मालीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। स्वाति मालीवाल ने अ​रविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और उन्हें महिला विरोधी नेता बताया। वहीं स्वाति ने भाजपा में शामिल होने की असली वजह भी बताई है।
Swati Maliwal

नई दिल्ली: राघव चड्ढा की अगुवाई में सात सांसदों के आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है। पार्टी छोड़ने वालों में राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल शामिल हैं। इस घटनाक्रम ने संसद में आप की स्थिति को बहुत ही कमजोर कर दिया है। इस बीच, आम आदमी पार्टी को झटका देने के बाद स्वाति मालीवाल की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने आप को छोड़ने और भाजपा में शामिल होने की असली वजह बताई है।

शनिवार को स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैंने आप छोड़ दी है और भाजपा में शामिल हो गई हूं। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने यह फैसला किसी मजबूरी में नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा होने की वजह से लिया है। मैं उन सभी लोगों से अनुरोध करती हूं जो रचनात्मक राजनीति करना चाहते हैं, वे भाजपा में शामिल हों। इतना ही नहीं उन्होंने आम आदमी पार्टी और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और कई गंभीर आरोप भी लगाए।

स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर हमला

स्वाति मालीवाल के अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने आप छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई हूं। मैं साल 2006 से अरविंद केजरीवाल के साथ काम कर रही हूं, हर आंदोलन में मैंने उनका हमेशा साथ दिया। हालांकि, अरविंद केजरीवाल ने मुझे मेरे ही घर में एक गुंडे से पिटवाया। जब मैंने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो मुझे धमकाया गया, और उन्होंने मुझ पर इस घटना के बारे में दर्ज एफआईआर वापस लेने का बहुत दबाव डाला।

स्वाति ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मुझे दो साल तक संसद में बोलने का कोई मौका नहीं दिया जो यह बहुत शर्मनाक है। इसके अलावा स्वाति ने केजरीवाल को महिला विरोधी तक बता दिया। उन्होंने आगे कहा कि अब केजरीवाल पंजाब में घुस गए हैं और राज्य सरकार को रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा है। पंजाब को उनका पर्सनल एटीएम बना दिया है। पंजाब में रेत खनन और ड्रग्स का इस्तेमाल चरम पर है। स्वाति ने कहा कि उन सभी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाती है जो केजरीवाल के खिलाफ आवाज उठाते हैं। केजरीवाल भ्रष्टाचार और ‘गुंडागर्दी’ के लिए जाने जाते हैं।

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल को कई चिट्ठे खोल दिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आंदोलन के दौरान उन्होंने पूरे देश को इतने बड़े-बड़े, मीठे सपने दिखाए, और देश उनसे प्रभावित हुआ। लेकिन उन्होंने किया क्या? सत्ता में आते ही, उन्होंने सौ करोड़ का घर बनवा लिया। उन्होंने उसमें एक बार बनवाया, करोड़ों के कालीन लगवाए, और लाखों-करोड़ों का फ्रिज खरीदा. उनका सोफा इतना आलीशान है और अब, जब दिल्ली की जनता ने उन्हें हरा दिया तो वह पंजाब चले गए हैं।

स्वाति मालीवाल ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ

स्वाति मालीवाल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जो सबसे ज्यादा दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता हैं। चाहे ऑपरेशन सिंदूर हो, जब हमने दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मारा और देश से नक्सलवाद खत्म किया या संसद में महिला आरक्षण बिल लाना हो, पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के विकास के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। मैं भाजपा में किसी मजबूरी में नहीं, बल्कि इसलिए शामिल हुआ क्योंकि मुझे पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews