Swiggy के कर्मचारियों को झटका, कंपनी ने ईमेल भेज कहा अलविदा

swiggy

Swiggy : कोरोना महामारी के बाद कई लोगों ने अपनी नौकरियां गवाही थी। क्योंकि उस वक्त लॉकडाउन होने की वजह से कई कंपनियां बंद हो गई ऐसे में कई एम्प्लोयी की छटनी कर उन्हें निकाल दिया गया था। उसके बाद अभी धीरे-धीरे लाइन ट्रेक पर आ रही थी वहीं माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब स्विगी ने अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका दे दिया। दरअसल, कंपनी ने अपने कई कर्मचारियों की छटनी कर दी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने हाल ही में 380 एम्प्लोयी को काम से निकाल दिया है। जब इसकी वजह पूछी गई तो कहा गया कि गलती से ज्यादा भर्ती हो गई थी। इसलिए ईमेल भेजकर तत्काल उन्हें बाहर कर दिया गया। जब कंपनी ने अपने एम्प्लोयी को ईमेल भेजे तो उसमें माफ़ी मांगते हुए जॉब से निकालने के कई कारण बताए। जिसमें आर्थिक स्थिति, फूड डिलीवरी कम होना, कम मुनाफा और कम आय होना ये सभी वजह कर्मचारियों को बता कर उन्हें अलविदा कहा गया।

आपको बता दे, इसको लेकर कंपनी के सीईओ ने एक लेटर लिख बताया कि हम हम पुनर्गठन की प्रक्रिया में अपनी टीम छोटी कर रहे हैं ये बेहद कठिन निर्णय हैं। हमने 380 प्रतिभाशाली कर्मचारियों को अलविदा कह दिया है। ये फैसला सभी तरह की जांच पड़ताल करने के बाद लिया गया है। इसके साथ ही सीईओ ने कर्मचारियों से माफ़ी भी मांगी और लिखा आप सभी से बहुत खेद है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews