IRCTC के साथ कीजिये खूबसूरत मेघालय की सैर, यहां देखिये पूरा टूर डिटेल

IRCTC के साथ कीजिये खूबसूरत मेघालय की सैर, यहां देखिये पूरा टूर डिटेल

IRCTC Gems Of Meghalaya Tour : आईआरसीटीसी पर्यटकों को मेघालय की खूबसूरती के दीदार कराने ले जा रहा है, यदि आप भी इसमें शामिल होना चाहते हैं और पहाड़ों के बीच बसे इस खूबसूरत और प्राकृतिक रूप से सम्रद्ध राज्य में घूमना चाहते हैं तो IRCTC के टूर पैकेज पर एक नजर अवश्य डालिए।

आईआरसीटीसी ने जेम्स ऑफ मेघालय (IRCTC Gems Of Meghalaya Tour Package) के नाम से नया टूर अनाउंस किया है। इस टूर में गुवाहाटी, शिलांग, चेरापूंजी, डावकी, मावल्याननोंग डेस्टिनेशन कवर की जायेंगी। टूर 6 दिन और 5 रात का है ।

मेघालय टूर का किराया 28,250/- प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है, इस किराये में ब्रेकफास्ट और डिनर भी शामिल है। फ्लाइट गोहाटी एयर पोर्ट से 21 जनवरी 2023 को जाएगी, यदि आप इस टूर का हिस्सा बनना चाहते हैं तो IRCTC की अधिकारिक वेबसाईट अथवा अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर विजिट कीजिये और अपनी सीट रिजर्व कर लीजिये क्योंकि प्लेन में केवल 30 सीट ही हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews