भारत के इस राज्य में स्थित है सबसे अधिक फैक्ट्रियां, आसानी से मिल जाती है नौकरी

भारत के हर राज्य में उद्योग का क्षेत्र अलग से ही जाना जाता है, लेकिन यह देश का एकमात्र इकलौता औद्योगिक क्षेत्र है, जहां पूरे देश भर के युवा पहुंचते हैं।
भारत के इस राज्य में स्थित है सबसे अधिक फैक्ट्रियां, आसानी से मिल जाती है नौकरी

Factories State of India : भारत एक ऐसा देश है, जहां किसान से लेकर पूंजी की भरमार लगी पड़ी है। ऐसा कोई काम नहीं है जो यहां पर ना किया जाता है। यहां फैक्ट्री की भरमार लगी पड़ी है। कुछ फैक्ट्री में छोटे स्तर पर काम होता है, तो कुछ कंपनियां काफी बड़े स्तर पर काम करती है। कुछ मल्टीनेशनल फैक्टरीज भी है जो आज भी दुनियाभर में काफी फेमस है। लोग उस कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीदने में ज्यादा विश्वास रखते हैं। किसी फैक्ट्री को चालू करने से केवल मलिक को ही फायदा नहीं होता, बल्कि उस स्थान के आसपास रहने वाले लोगों को भी इसका भरपूर फायदा होता है। इससे रोजगार के अलावा विकास के रास्ते भी खुल जाते हैं क्योंकि जब फैक्ट्री का निर्माण किया जाता है, तो चीजों के आयात और निर्यात के लिए सड़के बनाई जाती है। कंपनी में हायर किए गए लोगों के लिए घर की व्यवस्था की जाती है, जिससे आसपास मार्केट लगने लगते हैं। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ाते हैं और बेसिक सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होती है। आसपास लाइट से शहर रोशन हो जाता है।

एकमात्र इकलौता औद्योगिक क्षेत्र

आपने वैसे तो अमूमन हर स्पेसिफिक चीज के लिए किसी शहर या राज्य का नाम सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में एक ऐसा राज्य भी स्थित है जिसे फैक्ट्री का राजा कहा जाता है। यहां युवाओं को बहुत ही आसानी से जॉब मिल जाता है। वैसे तो भारत के हर राज्य में उद्योग का क्षेत्र अलग से ही जाना जाता है, लेकिन यह देश का एकमात्र इकलौता औद्योगिक क्षेत्र है, जहां पूरे देश भर के युवा पहुंचते हैं।

आसानी से मिल जाती है जॉब

वैसे तो लोग राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर को सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र समझते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता की यह बात बिल्कुल गलत है। वह राज्य दिल्ली नहीं, बल्कि तमिलनाडु है, जहां सबसे अधिक कारखाने हैं और यहां पर कोई भी युवा बेरोजगार नहीं रहता है। अधिकतर लोगों को यहां बहुत ही आसानी से जॉब मिल जाती है, जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण बहुत ही अच्छे से कर लेते हैं।

टॉप लिस्ट में है शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, तमिलनाडु में 38,837 से अधिक फैक्ट्रियां हैं जो कि टॉप लिस्ट में शामिल है। यहां ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग, फार्मास्यूटिकल्स परिधान, कपड़ा उद्योग, चमड़े का उत्पादन, रसायन, प्लास्टिक सहित बहुत कैटिगरीज की फैक्ट्रियां स्थापित हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर गुजरात का नाम शामिल है। यहां पर 28,447 फैक्ट्री है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews