भारतीय युवक तपाला नदामुनी ने दुनिया को चौंकाया! दुनिया का सबसे छोटा वैक्यू क्लीनर बनाया, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने नाम हुआ दर्ज

क्या आप जानते हैं दुनिया के सबसे छोटे वैक्यूम क्लीनर का साइज कितना है? दरअसल भारतीय युवक तपाला नदामुनी ने दुनिया का सबसे छोटा वैक्यूम क्लीनर बनाकर अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाया है।
भारतीय युवक तपाला नदामुनी ने दुनिया को चौंकाया! दुनिया का सबसे छोटा वैक्यू क्लीनर बनाया, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने नाम हुआ दर्ज

भारत के 23 वर्षीय युवक तपाला नदामुनी ने एक ऐसा अद्भुत कारनामा कर दिखाया है, जिसके चलते तपाला नदामुनी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। दरअसल तपाला ने दुनिया का सबसे छोटा वैक्यूम क्लीनर तैयार किया है, जिसका आकार मात्र 0.65 सेंटीमीटर (0.25 इंच) का है। जानकारी के मुताबिक यह वैक्यूम क्लीनर इतना छोटा है कि एक इंसान के नाखून के आगे भी यह छोटा नजर आता है।

दरअसल नदामुनी की यह अद्भुत उपलब्धि न केवल उनकी तकनीकी विशेषज्ञता को दिखा रही है, बल्कि वैश्विक स्तर पर उन्हें एक नई पहचान बनाने में भी मदद कर रही है।

दुनिया के सबसे छोटे वैक्यूम क्लीनर का साइज?

हम जानते हैं कि वैक्यूम क्लीनर आमतौर पर बड़े आकार के होते हैं, जो घरेलू या व्यावसायिक सफाई के लिए उपयोग किए जाते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि वैक्यूम क्लीनर का सबसे छोटा साइज कितना होता है? यदि आप नहीं जानते हैं तो हम आपको बता दें कि तपाला नदामुनी द्वारा बनाया गया यह वैक्यूम क्लीनर मात्र 0.65 सेंटीमीटर का है, और यह अब तक का सबसे छोटा वैक्यूम क्लीनर बन चुका है।

तपाला नदामुनी ने अपने ही रिकॉर्ड को तोडा

दरअसल यह डिवाइस अपने अत्यंत छोटे साइज के कारण ही नहीं, बल्कि इसके डिजाइन और टेक्निकल एबिलिटी के कारण भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इससे पहले, 2020 में भी बनाए गए छोटे वैक्यूम क्लीनर का आकार 0.85 सेंटीमीटर था। आपको जानकर हैरानी होगी की यह रिकॉर्ड भी नदामुनी के नाम ही दर्ज है। वहीं अब एक बार फिर तपाला नदामुनी ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 0.2 सेंटीमीटर छोटा वैक्यूम क्लीनर तैयार किया है, जो अब तक का सबसे छोटा वैक्यूम क्लीनर बन चुका है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews