टीचर की निंदनीय हरकत, बच्चों के सामने बोतल खोल पीने लगा शराब, हुआ सस्पेंड

टीचर की निंदनीय हरकत, बच्चों के सामने बोतल खोल पीने लगा शराब, हुआ सस्पेंड

हाथरस, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश (UP) के स्कूलों से अक्सर ही टीचरों के नए-नए कारनामे सामने आते रहते हैं। कभी यहां कोई महीनों तक स्कूल नहीं आता, तो कोई शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच जाता है। हाल ही में हाथरस (Hathras) से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर प्राथमिक विद्यालय को शिक्षक ने अपना शराब पीने का अड्डा बना लिया है।

जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि क्लास में कुछ बच्चे बैठे हुए हैं। बच्चों को पढ़ाने की जगह शिक्षक उन्हीं के सामने बीयर की बोतल लेकर बैठा हुआ है। शिक्षक की इस हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने उसे सस्पेंड कर दिया है।

Must Read- माता की भक्ति में जमकर झूमे विधायक, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

शिक्षक का नाम शैलेंद्र सिंह गौतम बताया जा रहा है। वह इंटर कॉलेज के अंदर बने प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर है। वो स्कूल में शराब की बोतल लेकर पहुंच गया और बच्चों के सामने ही पीने लगा। उसकी इस हरकत को देखकर एक शख्स ने उसका वीडियो बनाया। अपना वीडियो बनता देख यह शिक्षक उल्टा उस व्यक्ति से यह कहता नजर आया कि बना लो वीडियो, मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा।

[dgv_vimeo_video id=”756151263″]

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और इसकी जानकारी जिला अधिकारी रमेश रंजन को लगी तो उन्होंने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया और अधिकारियों को मामले की जांच के आदेश दिए। खबरों के मुताबिक शिक्षक 7 साल से इस विद्यालय में पदस्थ है। यह शहर का प्रतिष्ठित विद्यालय हैं और यहां के छात्रों ने अलग अलग क्षेत्रों में स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। लेकिन शिक्षक अपनी इस निंदनीय हरकत से शहर और स्कूल का नाम बदनाम कर रहा है।

ये पूरा मामला डीआरबी इंटर कॉलेज का है। शिक्षक ने ये हरकत 30 सितंबर को की है। जानकारी लगने पर उसे नोटिस भेजा गया था। लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया इसलिए उसे निलंबित कर, अब जांच कमेटी बैठा दी गई है। कमेटी पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपेगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews