शिक्षक की बेरहमी ने ली 12 साल के मासूम की जान, घटना के बाद हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

ujjain news

नोएडा, डेस्क रिपोर्ट। नोएडा (Noida) के गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar) थाना के बादलपुर क्षेत्र के बंबावड़ इलाके से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर पांचवी के बच्चे को स्कूल के शिक्षक ने इतनी बेरहमी से मारा कि छात्र की मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट नोएडा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद आरोपी अध्यापक भी फरार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाली मीनाक्षी नामक महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कैप्टन सांवरिया पब्लिक स्कूल में उनका 12 साल का बेटा प्रिंस पांचवी कक्षा में पढ़ता था। स्कूल के अध्यापक सोबरन ने उसे बुरी तरह पिट दिया था। जिसकी वजह से वह बेहोश हो गया था और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान यहां छात्र ने दम तोड़ दिया।

Must Read- 24 घंटे खुली रहेगी दिल्ली, रात में भी की जा सकेगी शॉपिंग, मिली LG की मंजूरी

रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार शिक्षक की तलाश की जा रही है। घटना के चलते गांव के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम बादलपुर थाने पहुंचा और आरोपी अध्यापक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। थाने पर पहुंचे लोगों ने यह भी बताया है कि अध्यापक अधिकतर मामूली बात पर बच्चों के साथ मारपीट कर देता है। स्कूल को इस बारे में कई बार शिकायत की गई है लेकिन प्रबंधन के द्वारा शिक्षक के खिलाफ कोई भी कदम नहीं उठाया गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews