शिक्षकों ने मातमी संगीत पर बच्चों से करवाया गरबा, मामला सामने आते ही 4 सस्पेंड

शिक्षकों ने मातमी संगीत पर बच्चों से करवाया गरबा, मामला सामने आते ही 4 सस्पेंड

गुजरात, डेस्क रिपोर्ट। गुजरात (Gujarat) के एक स्कूल से गरबा कार्यक्रम के दौरान मातमी संगीत बजाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्कूल में गरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान ताजिया संगीत बजा दिया गया और बच्चों को इस संगीत पर डांस करने के लिए मजबूर किया गया। जब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया तो तुरंत ही शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश दिए।

यह पूरा मामला गुजरात के खेड़ा जिले में हुआ है। यहां पर हथाज गांव में एक स्कूल में 30 सितंबर को गरबा का आयोजन रखा गया था। इस पूरे कार्यक्रम का जिम्मा जागृतिबेन, सबेराबेन, एकताबेन और सोनलबेन को दिया गया था। कार्यक्रम में सभी बच्चों को गरबे की पोशाक पहनकर आने को बोला गया था।

Must Read- CBI ने दी सोशल मीडिया पर दस्तक, बनाया ट्विटर-इंस्टाग्राम अकाउंट, ये है वजह

तैयार होकर बच्चे जब गरबा कार्यक्रम में पहुंचे तो शिक्षकों ने मातमी संगीत बजाना शुरू कर दिया और खुद नाचते हुए बच्चों को भी नाचने पर मजबूर किया। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल पर यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो इतना ज्यादा वायरल हुआ कि जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। मामले को देखते हुए उन्होंने चारों शिक्षकों को निलंबित करते हुए जांच के आदेश दिए।

गुजरात सहित देशभर में नवरात्रि का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन इस बार कई जगहों के आयोजन बहुत सुर्खियां बटोर रहे हैं। कहीं पर आयोजन की भव्यता चर्चा का विषय है तो कहीं पर गैर हिंदुओं के साथ प्रवेश को लेकर अपनाई जा रही सख्ती सुर्खियों में हैं। मध्य प्रदेश सहित देश के अलग-अलग राज्यों से गैर हिंदुओं के साथ मारपीट और गरबा कार्यक्रम उनके प्रवेश को लेकर हंगामा देखा जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews