
बरेली, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) के मीरगंज कस्बे में बंदरों का आतंक देखा जा रहा है। यहां पर छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई एक महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले के दौरान महिला छत से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बंदरों के हमले का यहां पर यह पहला मामला नहीं है।
बता दें कि बरेली में कुछ दिनों पहले बंदरों ने एक मासूम बच्चे की जान भी ले ली थी। बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि नगर निगम कर्मचारी भी अपने ऑफिस में बैठकर काम नहीं कर पा रहे हैं।
निगम कर्मचारी भी लगातार बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाने की मांग कर रहे हैं ताकि जनता बेफिक्र हो कर रहा सके। वन विभाग की ओर से बंदरों की धरपकड़ करने की अनुमति नहीं मिल रही है। जिसकी वजह से यह पकड़ में नहीं आ रहे हैं और लगातार शहर में हमलों की वारदातें बढ़ती जा रही है।
Must Read- इस बार खतरनाक होगा Bigg Boss का खेल, रिलीज हुआ शानदार प्रोमो
बंदरों का आतंक इतना ज्यादा है कि लोग अपने घर की छत पर जाने से डर रहे हैं। बीते दिनों राजेंद्र नगर इलाके में भी बंदर ने हमला किया था और कालीबाड़ी सिक्लापुर क्षेत्र में भी इस तरह की घटना देखी जा चुकी है। 2 महीने के अंदर दर्जन भर से अधिक बंदर के हमले के मामले सामने आए हैं। कई मामलों में लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं लेकिन जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
मीरगंज थाना इलाके में कुछ दिनों पहले छत पर अपने पिता के साथ टहल रहे मासूम पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया था। बंदरों ने मासूम को पिता के हाथों से छीन कर जमीन पर पटक दिया था जिससे बच्चे की मौत हो गई थी। दहशत इतनी है कि लोग ना घरों की छतों पर जा रहे हैं और छोटे बच्चे स्कूल जाना भी बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने बरेली के डीएम को भी इस संबंध में शिकायत की है लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

