पीएम मोदी के दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकी हमला, दो जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग से पहले शनिवार को पीएम मोदी की डोडा में चुनावी सभा है। ये हमला प्रधानमंत्री के दौरे के कुछ घंटे पहले ही हुआ और इसके बाद वहाँ सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। बता दें कि चार दशक से अधिक समय के बाद डोडा में किसी प्रधानमंत्री की रैली होने जा रही है। 
पीएम मोदी के दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकी हमला, दो जवान शहीद

file photo

Terrorist attack in Jammu and Kashmir’s Kishtwar : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चटरू इलाके में 13 सितंबर को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों की पहचान व्हाइट नाइट कार्प्स के नायब सूबेदार विपिन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह के रूप में हुई है। इसके अलावा, इस हमले में दो अन्य जवान घायल भी हुए हैं।

पीएम मोदी की जनसभा से पहले आतंकी हमला

यह आतंकी हमला उस समय हुआ जब डोडा जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 14 सितंबर को एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। यहाँ 18 सितंबर को विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान होगा। प्रधानमंत्री की सभा के मद्देनज़र  तैयारियां जोरों पर थीं। हमले जिस स्थान पर हुआ वो जगह प्रधानमंत्री की रैली स्थल से लगभग 20 किलोमीटर दूर थी। इसके अलावा, हमले वाले समय ही करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर भाजपा के दो प्रमुख नेताओं केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और राज्यसभा सदस्य गुलाम अली खाटाना की जनसभाएं भी चल रही थीं।

दो जवान शहीद, दो घायल

हमला उस समय हुआ जब सुरक्षाबल पहाड़ी क्षेत्रों में गश्त कर रहे थे, क्योंकि 18 सितंबर को डोडा में पहले चरण का मतदान होना है। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है और सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी रखा हुआ है। इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हुए हैं और दो घायल हैं।

व्हाइट नाइट कार्प्स ने दी ये जानकारी 

इस ऑपरेशन को लेकर व्हाइट नाइट कार्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकरी दी है कि ‘खुफिया सूचनाओं के आधार पर, जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ किश्तवाड़ के चतरू क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। एक संपर्क स्थापित किया गया और गश्ती दल का नेतृत्व कर रहे स्काउट ने 1530 बजे आतंकवादियों के साथ भारी मात्रा में गोलीबारी की। इस गोलीबारी में सेना के चार जवान घायल हो गए हैं।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews