Terrorist Attack: होली के दिन कश्मीर में आतंकियों ने जवानों को किया लहूलुहान, एक जवान शहीद

terrorist attack

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। जहां पूरा देश एक तरफ होली (holi) के पर्व को धूमधाम से मना रहा है वहीं कश्मीर (kashmir) में आज ही के दिन आतंकियों (terrorist) ने हमला कर दिया। घटना कश्मीर के सोपोर (sopor) की है जहां आतंकियों ने काउंसलरों (counsellors) के बैठक स्थल पर हमला कर दिया। इस हमले में दो काउंसलर और एक पीएसओ घायल (injured) हुए थे जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया। दुर्भाग्यवश उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल पीएसओ मुश्ताक अहमद और काउंसलर रियाज़ अहमद शहीद (martyr) हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर कश्मीर के सोपोर में बसे लोन बिल्डिंग में काउंसलरों की बैठक चल रही थी। तभी आतंकवादियों ने वहां हमला कर दिया। हमले के बाद फायरिंग करते हुए आतंकी वहां से भाग निकले। एक पीएसओ ने जवाबी फायरिंग करने की कोशिश की लेकिन वह आतंकियों की फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का पता लगते ही आसपास के लोग, पुलिस और सेना के जवान घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को वहां से अस्पताल ले गए।
कश्मीर ज़ोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि इस आतंकी हमले में पुलिस का एक जवान और एक काउंसलर शहीद हो गए जबकि एक अन्य काउंसलर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती है।

यह भी पढ़ें… केन्द्र की मोदी सरकार किसानों को जल्द दे सकती है बड़ी सौगात

आतंकवादियों को पकड़ने हेतु पुलिस और सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। नाकों और चौराहों पर तलाशी जारी है। हर वाहन की चेकिंग हो रही है। तैनाती को और सख्त कर दिया गया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews