विराट-अनुष्का की बेटी को रेप की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, गुरूवार को कोर्ट में पेशी

विराट-अनुष्का की बेटी को रेप की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, गुरूवार को कोर्ट में पेशी

हैदराबाद, डेस्क रिपोर्ट। विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की बेटी को रेप की धमकी देने वाले व्यक्ति को को मुंबई पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। 23 साल का रामनागेश श्रीनिवास अगुबथिनी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। इससे पहले वो एक फूड डिलीवरी एप के लिए भी काम करता रहा है।

Video : New Zealand की प्रधानमंत्री कर रही थीं लाइव, अचानक बीच में आ गई 3 साल की बेटी

मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने अगुबथिनी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया। बता दें कि आईसीसी टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया को पाकिस्तान से हारने के बाद कप्तान विराट कोहली को काफी ट्रोल किया गया। इतना ही नहीं, उनकी 9 महीने की बेटी को भी धमकी दी गई। एक शख्स ने मासूम बच्ची का रेप करने की धमकी तक दे डाली थी, जिसके बाद नवंबर को विराट कोहली के मैनेजर की शिकायत पर 354 और 506 के तहत मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू की गई थी। जानकारी के मुताबिक आरोपी का ट्विटर हैंडल @cric crazyygirl है जिससे उसने कोहली की बेटी का रेप करने की धमकी दी थी। शिकायत के बाद आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे हैदराबाद से मुंबई लाया जा रहा है। आरोपी को गुरूवार को मुंबई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बता दें कि भारत ने टी-20 वर्ल्डकप में लगातार दो हार का सामना किया। पहले पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया और फिर न्यूजीलैंड से भी उसे हार मिली। इसके बाद से ही क्रिकेट फैन्स में जबरदस्त निराशा थी और लोग टीम की काफी आलोचना कर रहे थे। कई लोगों ने विराट कोहली को भी ट्रोल किया लेकिन इसी बीच उनकी बेटी को रेप की धमकी वाला मामले ने तूल पकड़ लिया। इस धमकी के बाद से लोगों में भी गुस्सा था और सब जानना चाहते थे कि आखिर इतनी गिरी हुई हरकत किसने की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब गुरूवार को उस् कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews