देश को मिलेगी 9 नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, यात्रा करना होगा अब और भी आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

भारतीय रेलवे अब 9 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें लॉन्च करने जा रहा है। जो अलग-अलग रूटों पर चलेंगी। इन नई ट्रेनों के परिचालन से करोड़ों आम यात्रियों को न सिर्फ ट्रेनों में किफायती यात्रा उपलब्ध होंगी, बल्कि उनका सफर भी सुविधाजनक बनेगा।
Amrit Bharat Express

देश में वंदे भारत की लो​कप्रियता बढ़ती जा रही है। भारतीय रेलवे अब 9 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें लॉन्च करने जा रहा है। जो अलग-अलग रूटों पर चलेंगी। इन नई ट्रेनों के परिचालन से करोड़ों आम यात्रियों को न सिर्फ ट्रेनों में किफायती यात्रा उपलब्ध होंगी, बल्कि उनका सफर भी सुविधाजनक बनेगा। इन ट्रेनों में आधुनिक डिजाइन, बेहतर शॉक एब्जॉर्बर और उन्नत सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को बताया कि जल्द ही 9 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को जल्द ही हरी झंडी दिखाई जाएगी। इन ट्रेनों को चलाने का उद्देश्य उत्तर-पूर्व, पूर्व, उत्तर, दक्षिण और पश्चिम भारत को मजबूत रेल कॉरिडोर से जोड़ना है।

इन राज्यों से होकर गुजरेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस

  • पश्चिम बंगाल
  • असम
  • बिहार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • हरियाणा
  • ओडिशा
  • आंध्र प्रदेश
  • कर्नाटक
  • महाराष्ट्र
  • तमिलनाडु

नई अमृत भारत एक्सप्रेस का रूट

गुवाहाटी (कामाख्या)-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस
डिब्रूगढ़-लखनऊ (गोमती नगर) अमृत भारत एक्सप्रेस
न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोइल अमृत भारत एक्सप्रेस
न्यू जलपाईगुड़ी-तिरुचिरापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
अलीपुरद्वार-एसएमवीटी बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस
अलीपुरद्वार-मुंबई (पनवेल) अमृत भारत एक्सप्रेस
कोलकाता (सांतरागाछी) – ताम्बरम अमृत भारत एक्सप्रेस
कोलकाता (हावड़ा)-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस
कोलकाता (सियालदह)-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस

इन लोगों को होगा फायदा

रेलवे के अनुसार, यह ट्रेनें मजदूरों, छात्रों, व्यापारियों और आम यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगी। नई सेवाओं के तहत गुवाहाटी-रोहतक, डिब्रूगढ़-लखनऊ, न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोइल, कोलकाता-आनंद विहार और अलीपुरद्वार-बेंगलुरु जैसे लंबे रूट सीधे जुड़ेंगे। इससे रोजगार, शिक्षा और व्यापार के लिए लंबी दूरी की यात्रा आसान होगी। इतना ही नहीं त्योहार के समय इन ट्रेनों से यात्रियों की यात्रा और भी आसान हो जाएगी।

बता दें कि दिसंबर 2023 में लॉन्च होने के बाद से देश भर में अभी 30 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जा रही हैं और जल्द ही 9 नई ट्रेनें शुरू की जाएंगी, जिसके बाद अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की कुल संख्या बढ़कर 39 हो जाएगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews