पब्लिसिटी पाने के लिए आजमाया गया पैंतरा डॉक्टर को पड़ा भारी, अब पुलिस कर रही कार्रवाई

पब्लिसिटी पाने के लिए आजमाया गया पैंतरा डॉक्टर को पड़ा भारी, अब पुलिस कर रही कार्रवाई

गाजियाबाद, डेस्क रिपोर्ट। पब्लिसिटी पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं कर जाते। लेकिन उनकी अजीबोगरीब हरकतें कभी-कभी भारी भी पड़ जाती है। गाजियाबाद (Ghaziabad) में डॉक्टर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। डॉक्टर ने खुद को सर तन से जुदा की धमकी मिलने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। जांच पड़ताल के बाद यह सामने आया है कि यह धमकी फर्जी है। अब पुलिस डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का बोल रही है।

गाजियाबाद की लोहिया नगर के डॉक्टर अरविंद वत्स अकेला ने सिहानी गेट थाना में सूचना देते हुए पुलिस को यह जानकारी दी थी कि उन्हें स्टीवन ग्रांड नाम के एक शख्स ने व्हाट्सएप पर सर तन से जुदा करने की धमकी दी है। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो सारी सच्चाई सामने आ गई।

Must Read- सीहोर ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों की लापरवाही से गई मरीज की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांग

ये डॉक्टर पिछले 24 साल से प्रैक्टिस कर रहे हैं और हिंदू संगठनों से जुड़े हुए हैं। पुलिस को इन्होंने जानकारी दी थी कि व्हाट्सएप पर 1 सितंबर को कॉल आया था लेकिन वह रिसीव नहीं कर पाए। दूसरी बार कॉल आने पर बात नहीं हो पाई। दूसरे दिन उन्होंने कॉल लगाया तो आरोपी ने नहीं उठाया और वापस कॉल कर उन्हें धमकी दी। उन्होंने बताया था कि आरोपी ने उन्हें हिंदू संगठनों के लिए काम करने से मना किया था। प्रोफाइल फोटो पर भी एक नकाबपोश की फोटो लगी हुई थी।

सारी जानकारी लगने के बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली। जांच पड़ताल में यह सामने आया कि डॉ अरविंद वत्स ने सिर्फ पब्लिसिटी पाने के लिए यह हरकत की थी। सिहानी गेट थाना पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात का खुलासा किया है और बताया है कि डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews