कार में आराम कर रहा था ड्राइवर, लूटपाट के लिए आए युवकों ने कर दी हत्या

murder in indore

Cab driver killed in Delhi : दिल्ली में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि वो सरेराह किसी की जान लेने से भी नहीं हिचक रहे। हालिया घटना में लूटपाट के इरादे से एक कैब ड्राइवर की हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है वो नाबालिग है।

अर्जुन (32  साल) एक कैब ड्राइवर था और जाफराबाद में यमुना विहार रोड के किनारे अपनी गाड़ी को खड़ा कर उसमें आराम कर रहा था। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि चार लड़के वहां से गुजरे और उन्होने अर्जुन को लूटने के इरादे से छीनाझपटी शुरु कर दी। इसी दौरान उन्होने अर्जुन के गले पर चाकू से वार कर दिया और वहां से फरार हो गई। घटना में कैब ड्राइवर की मौत हो गई। वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और जब तक पुलिस वहां पहुंची अर्जुन दम तोड़ चुका था।

इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और उससे सारी घटना का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी उम्र 16 साल है। बाकी आरोपी अभी फरार है और उनकी तलाश की जा रही है। कैब ड्राइवर गुरुग्राम की एक कंपनी से अटैच थी और अर्जुन उसके कर्मचारियों को लाने-पहुंचाने का काम करता था। कर्मचारियों को दफ्तर पहुंचाकर वो अपनी गाड़ी में कुछ देर आराम करने के इरादे से लेटा था लेकिन इन अपराधियों ने थोड़े से लालच में उसकी जान ले ली। एक बार फिर इस निर्मम हत्या से सवाल उठने लगे हैं कि क्या अब अपराधियों को किसी का खौफ नहीं रहा..जो वो सरेआम सीसीटीवी की निगरानी के बावजूद ऐसी खौफनाक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews