आधार ऐप का फुल वर्जन 28 जनवरी को होगा लॉन्च, मिलेंगे खास फीचर्स, अब घर बैठे अपडेट कर सकेंगे पता-मोबाइल नंबर

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) 28 जनवरी 2026 को न्यू आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च करने जा रहा है। इसकी मदद से यूजर्स को बहुत सी सुविधाएं मिलेंगी। अब हर कहीं आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेकर घूमने की जरूरत नहीं होगी।
Aadhar Card Update

आधार कार्ड (Aadhar Card) आज के समय में सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि हमारे वित्तीय और सरकारी कामकाज की चाबी बन चुका है। अक्सर घर बदलने पर पता अपडेट करना हो या फिर पुराना मोबाइल नंबर बंद होने पर नया नंबर लिंक करना, इन छोटी-सी गलतियों की वजह से कई सरकारी लाभ रुक सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आधार कार्ड में सुधार करना अब पहले से कहीं ज्यादा सरल होने वाला है। यह भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) एक नया ऐप लॉन्च करने जा रहा है जिसकी सहायता से अब घर बैठे आधार कार्ड अपडेट हो सकेगा।

आधार ऐप का फुल वर्जन 28 जनवरी को होगा लॉन्च

बता दें कि अगर आपको भी अपने आधार कार्ड पर पता और मोबाइल नंबर बदलना है तो यह खबर आपके लिए ही है क्योंकि UIDAI, 28 जनवरी 2026 को न्यू आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च करने जा रहा है। इसकी मदद से यूजर्स को बहुत सी सुविधाएं मिलेंगी। अब हर कहीं आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेकर घूमने की जरूरत नहीं होगी। इसकी जानकारी UIDAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।

नए ऐप में ये फीचर्स होंगे शामिल

नए ऐप में दूसरे व्यक्ति के आधार को वेरिफाई करने, QR कोड-बेस्ड वेरिफिकेशन और ऐप के अंदर ही एड्रेस, मोबाइल नंबर, नाम और ईमेल एड्रेस अपडेट करने जैसे फीचर्स शामिल होंगे, जिससे आधार से जुड़े काम आसान हो जाएंगे।

कैसे काम करेगा नया आधार ऐप?

अब सवाल है कि यह नया आधार ऐप कैसे काम करेगा? तो सबसे पहले नए आधार ऐप को इंस्टॉल करें और आधार के साथ रजिस्टर्ड नंबर से लॉग इन करें। एक बार लॉगइन करने के बाद यूजर्स अपने जरूरी क्रेडेंशियल्स इस ऐप में डालें। रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी के जरिए इसमें आगे का प्रोसेस पूरा करके अपने न्यू आधार ऐप को अपने फोन में सिक्योर कर लें। माना जा रहा है कि आगे चलकर इसमें नाम और ई-मेल अपडेट करने की भी सुविधा दी जा सकती है और आपके लिए आधार को पूरी तरह अपडेट करना और भी आसान होता चला जाएगा।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews