शादी की रस्मों के बीच अपने प्रेमी के साथ गई लड़की, कहा ‘मर जाएँगे लेकिन एक दूसरे को छोड़ेंगे नहीं’

Love

Another Love story : शादी में सिर्फ़ 8 दिन बाक़ी थे। घर में ज़ोर शोर से तैयारियाँ चल रही थी। तभी अचानक एक युवक आ गया। उसे देखते ही होने वाली दुल्हन उससे लिपट गई और कहने लगी कि वो मर जाएगी लेकिन अपने प्रेमी को नहीं छोड़ेगा। इसके बाद वो अपने बॉयफ़्रेंड के साथ चली गई। ये पूरी कहानी एक बार फिर लड़की की उसकी इच्छा के विपरित कहीं और शादी कराने को लेकर जुड़ी हुई है।

शादी की रस्मों के बीच प्रेमी के साथ गई लड़की

ये हैरान करने वाली प्रेम कहानी सामने आई है बिहार के जमुई से। यहाँ लड़की की तिलक और हल्दी की रस्में चल रही थी और इसी बीच घर पर उसका बॉयफ़्रेंड आ पहुँचा। इसके बाद तो जैसे उन दोनों को अलग करना ही मुश्किल हो गया। इसके बाद वो अपने प्रेमी के साथ चली गई और उससे शादी कर ली। इसके बाद लड़की को गुमशुदा पाकर घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। मामले की शिकायत पर पुलिस उन दोनों के पास पूछताछ करने पहुँची।

एक दूसरे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं

पुलिस जब युवक से पूछताछ कर रही थी तो वो प्रेमिका से इस तरह लिपट गया कि पुलिस के लिए भी उन्हें अलग करना मुश्किल भरा क़ाम बन गया। दोनों का कहना था कि वो एक दूसरे से बेइंतिहा प्यार करते हैं और घरवाले उन्हें अलग करना चाहते थे इसीलिए उन्होंने भागकर शादी कर ली। इनका कहना था कि वो मर जाएँगे, लेकिन इस दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगे। ये पूरा हाई वोल्टेज ड्रामा गाँववालों के सामने हुआ और पुलिस के लिए भी दोनों को अलग करना बेहद मुश्किल हो गया। काफ़ी कोशिशों के बाद उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews