बिहारियों को फ्री घर भेजेगी इस राज्य सरकार, काम में जुट गए BJP नेता, बिहार में 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान

बिहार विधानसभाा चुनाव को लेकर सभी उम्मीदवार दमखम के साथ प्रचार कर रहे हैं। दो चरणों में बिहार चुनाव संपन्न होना है। पहले चरण के मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण के मतदान 11 नवंबर को होना है। बिहार चुनाव को देखते हुए हरियाणा सरकार प्रदेश में रह रहे बिहारियों को चुनाव के लिए फ्री घर भेजने की तैयार कर रही है।
बिहारियों को फ्री घर भेजेगी इस राज्य सरकार, काम में जुट गए BJP नेता, बिहार में 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए जमकर प्रचार प्रसार हो रहा है। सभी उम्मीदवार पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं। NDA और महागठबंधन में सीधा मुकाबला देखा जा रहा है तो वहीं जनसुराज भी दमखम के साथ प्रचार कर रही है। दो चरणों में बिहार चुनाव संपन्न होना है। पहले चरण के मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण के मतदान 11 नवंबर को होना है। मतदान करने के लिए देश में फैले बिहार के लोग अपने राज्य वापस लौटने की व्यवस्था में जुट गए हैं।

बिहारियों को फ्री घर भेजेगी हरियाणा सरकार

बिहार चुनाव को देखते हुए हरियाणा सरकार प्रदेश में रह रहे बिहारियों को चुनाव के लिए फ्री घर भेजने की तैयार कर रही है। अधिकतर जिले जो NCR रीजन में पड़ते हैं वहां फैक्ट्रियों में काम करने वाले बिहारी मजदूरों को बिहार चुनाव में भागीदारी के लिए भेजने के काम में बीजेपी के नेता जुटे गए हैं। बिहार चुनाव को देखते हुए बीजेपी सरकार को ये बड़ा कदम है।

बता दें कि पूरे देश में बिहार के लोग फैले हुए हैं। कई बड़े कारखानों में बिहारी मजदूर काम कर रहे हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव में वोटिंग को देखते हुए हरियाणा बीजेपी सरकार का ये बड़ा कदम बताया जा रहा है। फ्री बिहार यात्रा का असर बीजेपी को मिल सकता है। बीजेपी सोच रही है कि बिहारियों को चुनाव के लिए फ्री घर भेजने का फॉर्मूला अगर सही साबित ​हुआ तो हरियाणा में रह रहे बिहारी एनडीए के पक्ष में अपना समर्थन दे सकते हैं।

बिहार में मतदान और नतीजों की तारीख

बिहार की सभी 243 सीटों पर दो चरणों में चुनाव संपन्न होना है। 6 नवंबर को पहले चरण में विधानसभा की 121 सीटों और 11 नवंबर को दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होंगे, जबकि सभी 243 सीटों पर 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी। वहीं 16 नवंबर को चुनाव नतीजों के साथ पता चलेगा की कौन बिहार की सत्ता संभालेंगा।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews