The Kashmir Files को लेकर आम आदमी पार्टी ने राज्य सभा में की ये मांग 

The Kashmir Files को लेकर आम आदमी पार्टी ने राज्य सभा में की ये मांग 

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। The Kashmir Files फिल्म को लेकर देश में इस समय बहस छिड़ी हुई है। दिल्ली विधानसभा में इस फिल्म को झूठा बताकर लोगों की गुस्सा और आलोचना के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने यूटर्न ले लिया और कहा कि मेरी बातों को गलत तरीके से प्रेजेंट किया गया। अब उनकी ही पार्टी ने राज्य सभा में मांग की है कि The Kashmir Files को यूट्यूब और दूरदर्शन पर रिलीज किया जाये।

फिल्म को झूठा बताकर और दिल्ली विधानसभा में हंस हंस कर फिल्म पर चर्चा करने वाले अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के खिलाफ कश्मीरी पंडितों सहित कश्मीरी हिन्दुओं पर हुए नरसंहार का विरोध करने वाले लोगों में गुस्सा है। देश के लोगों की प्रतिक्रिया के बाद अरविंद केजरीवाल सहित उनकी पार्टी बैकफुट पर है। नाराजगी की भांपते हुए अरविंद केजरीवाल ने अलग अलग इंटरव्यू में कहा है कि वो कश्मीरी पंडितों के साथ हैं उन्हें न्याय मिलना चाहिए , मेरी बातों को गलत तरीके से प्रजेंट किया गया है।

ये भी पढ़ें – MP News: शिवराज सरकार की बड़ी योजना, 14 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा लाभ

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) अपने ट्विटर हैंडिल पर ये बता रही है कि कश्मीरी पंडितों के साथ हुए नरसंहार को वो भी गलत मानते हैं। आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह (MP Sanjay Singh) ने राज्य सभा के सेकेट्री जनरल को पत्र लिखकर मांग की है कि कश्मीरी पंडितों की पीड़ा हर हिंदुस्तानी को जानने का हक है।  मैं आपसे मांग करता हूँ कि सरकार द कश्मीर फाइल्स फिल्म को दूरदर्शन और यूट्यूब पर प्रसारित करवाने का कष्ट करे।

ये भी पढ़ें – MP News: शिवराज सरकार की बड़ी योजना, 14 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा लाभ

सांसद संजय सिंह ने पत्र में आगे कहा कि मैं अपनी  एक साल की सांसद निधि कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए देना चाहता हूँ और अन्य सांसदों से भी भी यही अपील करता हूँ। संजय सिंह ने कहा कि इस फिल्म ने 200 करोड़ रुपये की कमाई की है और सरकार ने इस फिल्म का प्रचार किया है अतः इस फिल्म की पूरी कमाई को कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए लगा देनी चाहिए। उन्होंने इस विषय में शून्यकाल के दौरान बोलने की अनुमति  चाही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews