The Kashmir Files के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को Y कैटेगरी की सुरक्षा

The Kashmir Files के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को Y कैटेगरी की सुरक्षा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार को दिखाती फिल्म The Kashmir Files (द कश्मीर फाइल्स) के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) को केंद्र सरकार ने Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है।  अब विवेक अग्निहोत्री जहाँ भी जायेंगे CRPF के सुरक्षा जवान उन्हें कवर किये रहेंगे।

जानकारी के अनुसार इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट्स के आधार पर गृह मंत्रालय ने विवेक अग्निहोत्री को Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। रिपोर्ट में इंटेलिजेंस ब्यूरो ने विवेक अग्निहोत्री को थ्रेट परसेप्शन की बात कही है।  सुरक्षा का ये मतलब है कि The Kashmir Files फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री भारत में कहीं भी जायेंगे उनके साथ CRPF के जवान रहेंगे।

ये होती है Y श्रेणी सुरक्षा

केंद्रीय गृह मंत्रालय अति विशिष्ट व्यक्ति यानि वीआईपी अथवा इंटेलिजेंस रिपोर्ट के आधार पर किसी विशेष व्यक्ति को अलग अलग श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करती है।  विवेक अग्निहोत्री को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इस सुरक्षा में  CRPF के 8 सुरक्षाकर्मी होते है जो वीआईपी को सुरक्षा कवर देते हैं। तीन पीएसओ वीआईपी को तीन शिफ्ट में सुरक्षा कवर दते हैं और 5 आर्म्स गार्ड घर पर सुरक्षा करते हैं।

फिल्म को लेकर मचा है बवाल, सियासत तेज है 

The Kashmir Files फिल्म को देखने वाले जहाँ इस फिल्म में कश्मीरी हिन्दुओं पर हुए अत्याचार को देखकर इमोशनल हो रहे हैं और उस समय की सरकारों को गलियां दे रहे हैं वहीं कांग्रेस सहित कुछ अन्य राजनीतिक दल, एवं मुस्लिम नेता इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। कई राज्य सरकारों ने The Kashmir Files  फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews