Lalu yadav की हालत को लेकर बेटी मीसा ने किया खुलासा, शेयर की तस्वीर

Lalu yadav की हालत को लेकर बेटी मीसा ने किया खुलासा, शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। राजद के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य में गिरावट आ गयी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। पिछले कुछ दिनों से वह पटना के एक निजी अस्पताल में अपने कंधे सहित 3 फैक्चर का शुरुआती इलाज करवा रहे थे।

Read More : जितेंद्र ईवी की इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ी डिमांड, मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जाने अधिक

इसके बाद उन्हें बुधवार को एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली लाया गया। उनके स्वास्थ्य को लेकर अभी एक बड़ा अपडेट यह आ रहा है कि लालू की बेटी मीसा भारती ने ट्वीट करके बताया कि उनकी तबीयत में पहले से सुधार हो रहा है। चारा घोटाला मामले में जमानत पर अभी लालू जी छूटे हुए हैं। जिन्हे पिछले महीने झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत दी गई थी गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए और उन्हें सिंगापुर जाने की इजाजत दी गई थी।

Read More : MP पंचायत चुनाव का आखरी चरण, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू, शहडोल के बुढार में चुनाव का बहिष्कार

मीसा भारती ने ट्वीट करते हुए बताया कि “आप सब की दुआओं और एम्स दिल्ली की चिकित्सक से मेरे पिता आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी की तबीयत में बहुत सुधार देखने को मिल रहा है। अब आपके लालू जी बिस्तर से उठ कर बैठ पा रहे हैं और सहारे के साथ खड़े हो रहे हैं। हर मुसीबत से लड़कर बाहर आने की कला लालू प्रसाद यादव जी में है और उनसे यह बेहतर कौन जानता है। अपने मनोबल और आप सब की दुआओं के बदौलत उनकी स्थिति पहले से बहुत ज्यादा बेहतर है। इसलिए आप अफवाहों पर ध्यान ना दें। साथ बनाए रखें और लालू जी के लिए दुआ करते रहें धन्यवाद।”

Read More : MP पंचायत चुनाव : तीसरे चरण की तैयारी पूरी, 39 जिलों के 92 विकासखंड में 8 जुलाई को होंगे मतदान, 40000 से अधिक पुलिस बल की ड्यूटी

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव को सोमवार के तबीयत बिगड़ने के बाद पटना की एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले वह राबड़ी की आवाज में पलट कर उनके पास जाते समय घर की सीढ़ियों से गिर पड़े थे और चोटिल हो गए थे। उनके बेटे तेजस्वी यादव ने बताया कि घर में गिरने की वजह से उनके कंधे के साथ साथ तीनों जगह पर फैक्चर हो गया था। जिससे उनका शरीर पूरी तरह जाम हो गया था। वह हिल डुल नहीं पा रहे थे। जिसके कारण हमने तुरंत निजी अस्पताल में एडमिट कराया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews