INDIAN ARMY में अफसर बनने का अवसर, देश सेवा और सुनहरे भविष्य का यह मौका देखिए कैसे मिल सकता है

INDIAN ARMY में अफसर बनने का अवसर, देश सेवा और सुनहरे भविष्य का यह मौका देखिए कैसे मिल सकता है

दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय सेना में भविष्य बनाने के साथ ही देश सेवा का खास मौका आया है, सेना ने 12 वीं पास कैंडिडेट्स के लिए टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत 90 पदों पर भर्ती निकाली है। भारतीय सेना ने टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस) 10 + 2 एंट्री 46 कोर्स के लिए यह भर्ती निकाली है। जो युवा भारतीय सेना में टेक्निकल एंट्री स्कीम भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें 08 नवंबर 2021 को या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Jabalpur News : ड्रोन से हो रहा आबादी और भूमि का सर्वे, फिर भी प्रशासन की रफ्तार धीमी

इस पद के लिए उम्मीदवारों को फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में 12वीं कक्षा पास होना जरूरी होगा। इसके साथ ही, टीईएस-46 कोर्स से टीईएस में एंट्री के लिए जेईई मेन्स जरूरी है। कोर्स के लिए 90 पद हैं। कोर्स के 4 साल पूरे होने पर कैडेटों को लेफ्टिनेंट के पद पर सेना में स्थायी कमीशन दिया जाएगा।

MP Corona Update : 13 दिन में 128 पॉजिटिव, आज फिर 12 नए केस, सरकार की बड़ी तैयारी

टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत भारतीय सेना में इन पदों की संख्या कुल 90 है, जिसमें आवेदन शुरू होने की तारीख 07 अक्टूबर 2021है, वही आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 08 नवंबर 2021 तय की गई है।
इस पद के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को टेक्निकल एंट्री स्कीम कोर्स (TES-46) -में कम से कम 60% अंकों के साथ विज्ञान विषयों (मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री) में कक्षा 12वीं पास होना जरूरी है, इसके साथ ही उम्मीदवार को जेईई (मेन्स) 2021 में उपस्थित होना चाहिए।आवेदक की उम्र 16½ वर्ष से 19½ वर्ष के बीच होनी चाहिए।

बड़ी राहत: अब 2 से 18 साल के बच्चों को भी लग सकेगी कोवैक्सीन, DGCI की मंजूरी

भारतीय सेना ने टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस) 10 + 2 एंट्री 46 कोर्स के लिए joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन लिंक एक्टिव किया है। चयन प्रक्रिया के तहत शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को दिसंबर 2021 से एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को दो स्टेप्स की सिलेक्शन प्रोसेस से गुजरना होगा। स्टेज I को क्लियर करने वाले स्टेज II में जाएंगे। इसके बाद स्टेज 2 पास करने वालों के लिए मेडिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews