INDIA गठबंधन की बैठक का दूसरा दिन आज, जारी होगा लोगो, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

INDIA alliance meet

INDIA Alliance Meet: मुंबई में विपक्षी गठबंधन की बैठक का आज दूसरा दिन है। INDIA की इस बैठक में आज संयोजक के नाम पर चर्चा हो सकती है साथ ही गठबंधन का लोगो भी जारी किया जा सकता है। बीते दिनों हुई बैठक में समन्वय समिति के गठन पर चर्चा हुई है। सभी लोगों ने मिलकर 11 सदस्य समन्वय समिति बनाने का फैसला किया है। आज होने वाली बैठक का ब्योरा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया जाएगा।

तमाम नेता हुए शामिल 

विपक्षी गठबंधन की इस बैठक में देशभर के तमाम वरिष्ठ नेताओं को शामिल होते हुए देखा गया। यहां पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत सोनिया गांधी, अरविंद केजरीवाल, नीतीश कुमार सहित विभिन्न राज्यों के 6 मुख्यमंत्री और 28 दलों के नेताओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान दिन में नेताओं के आने और एक दूसरे से मेल मिलाप करने का सिलसिला चलता रहा और शाम को समन्वय समिति के गठन पर चर्चा की गई। यहां 11 सदस्य समिति सभी राज्यों का दौरा करेगी और समिति के राजनीतिक अध्ययन के बाद सभी सीटों पर बंटवारे का फैसला होगा।

बैठक के दौरान उद्धव ठाकरे और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सारे मुद्दे और एजेंडे रखते हुए देखा गया। यहां पर कोऑर्डिनेशन समिति बनाए जाने के अलावा एक समिति सोशल मीडिया और एक्शन प्लान के लिए, मुद्दे और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए प्लानिंग कमेटी, रिसर्च और डाटा कमेटी के साथ चुनावी रैलियां के लिए भी कमेटी का गठन किया जाएगा।

बैठक में आज क्या

इंडिया गठबंधन की बैठक का आज दूसरा दिन है और यहां पर सभी नेताओं का फोटो सेशन किया जाएगा और उसके बाद गठबंधन का लोगो जारी किया जाएगा। पहले दिन संयोजक और गठबंधन चेयरपर्सन के नाम पर कोई भी फैसला नहीं लिया गया है और दूसरे दिन इस पर बातचीत कर निर्णय लिया जा सकता है। गठबंधन की चर्चाओं के दौर के बाद दोपहर 2 बजे लंच रखा गया है। उसके बाद नेताओं की प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews