पुलिसवाले की चोरी CCTV में हुई कैद, पढ़ें पूरी खबर

पुलिसवाले की चोरी CCTV में हुई कैद, पढ़ें पूरी खबर

तिरुवनन्तपुरम, डेस्क रिपोर्ट | पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए होते हैं। पुलिस अपने इलाके में होने वाले आपराधिक तत्व पर रोक लगाते हैं। जनता पुलिस पर इसलिए भरोसा करती है क्योंकि वह लोगों को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराते हैं लेकिन अगर पुलिस वाला ही चोरी की घटना को अंजाम देने लगे तो यह हमारे देश के लिए बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण होगा। जी हां, ऐसा एक मामला हमारे देश में केरल से सामने आया है, जहां एक फल की दुकान से पुलिस वाला फल चोरी करते हुए पाया गया। जिसकी पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, इस घटना के बाद कैमरे की तलाशी ली गई जिसमें पुलिस वाले का पता लगाया जा चुका है, तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

यह भी पढ़ें – कांग्रेस के दो विधायकों पर गंभीर आरोप, चलती ट्रेन में नशे में किया महिला से दुर्व्यवहार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फल की दुकान से एक पेटी पर गायब हो गई। जिसके बाद वहां कोहराम मच गया। दुकानदार ने फौरन इस बात की जानकारी पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की। जिसमें ऐसी हैरान करने वाली घटना सामने आई जिसने पूरे पुलिस विभाग को शर्मशार कर दिया। दरअसल, वो चोर कोई और नहीं बल्कि पुलिसवाला ही निकला जिसने दुकान से 1 पेटी फल गायब किए थे। बता दें कि उस पुलिस वाले का नाम पीवी शिहाब बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – Special Trains List 2022: दिवाली और छठ के अवसर पर रेल यात्रियों को मिलेगा तोहफा, चलाई जा रही 179 स्‍पेशल ट्रेनें

वीडियो में पुलिसवाला अपनी बाइक पर सवार होकर फल की दुकान के पास आकर रूकता है और जब उसे वहां कोई नहीं दिखता तो वह फलों से भरी एक पेटी उठाकर बाइक पर रख लेता है और वहां से जल्दबाजी में निकल जाता है। दरअसल, वो उस समय इतनी जल्दी में था कि उसे इस ओर ध्यान नहीं गया कि आसपास और उस दुकान में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें – मुंबई के लोकल ट्रेन में सीट के लिए आपस में भिड़ी महिलाएं, Video हुआ वायरल

वहीं, इस घटना की जानकारी हाथ लगते ही पुलिस विभाग द्वारा टीम का गठन कर मामले की जांच की गई और स्थानीय सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस को इसकी रिपोर्ट भी सौंपी गई है। जिसके बाद मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी पुलिस वाले को सस्पेंड करने का आदेश दिया गया है। अब ऐसे में जनता पुलिस वाले पर भरोसा क्यों करेगी? पुलिस वाले की ऐसी हरकतों से अपराधिक तत्वों को और बढ़ावा मिलेगा। शासन-प्रशासन को ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सख्त नियम-कानून बनाने चाहिए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो।

यह भी पढ़ें – नहीं रहे जाने माने अभिनेता अरुण बाली, 79 साल की उम्र में मुंबई में ली आखिरी सांस

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews