मंदिर पहुंचे चोर ने भगवान से मांगी माफी, फिर दानपेटी से 3 लाख चुराकर हुआ रफूचक्कर

मंदिर पहुंचे चोर ने भगवान से मांगी माफी, फिर दानपेटी से 3 लाख चुराकर हुआ रफूचक्कर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। चोरों द्वारा चोरी करने की अलग अलग घटनाएं आए दिन सामने आती रहती है। दिल्ली (Delhi) के मधु विहार (Madhu Vihar) इलाके में भी एक मंदिर में चोरी की घटना हुई है। इस चोरी में अनोखी बात यह है कि चोर ने पहले भगवान के हाथ जोड़कर उनसे कान पकड़कर माफी मांगी और उसके बाद दानपात्र का ताला तोड़कर 3 लाख रुपए अपने साथ ले गया। जाते हुए उसने मंदिर की पीतल की घंटियां भी चोरी कर ली। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड की गई है और अब पुलिस चोर की तलाश में जुटी है।

मधु विहार में यह मंदिर मयूरध्वज सोसाइटी के पीछे है। सोसायटी के लोगों ने बताया कि चोर ने मंदिर के पीछे लगाए गए कटीले तारों को काटकर मंदिर में प्रवेश किया। लोगों का यह भी कहना है कि लगभग 2 घंटे तक वह मंदिर में ही रहा और फिर उसने चोरी की। चोरी के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठे हैं। रहवासियों का कहना है कि पुलिस कभी-कभी ही पेट्रोलिंग करती है इसी वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वह आए दिन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं।

Must Read- Mandi Bhav: इंदौर में आज अनाज और सब्जियों का दाम, देखें 7 अक्टूबर 2022 का मंडी भाव

इस चोरी का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में चोर भगवान के हाथ जोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद वो संदिग्ध गतिविधि करता हुआ नजर आया। पूजा स्थान के बाहर एक पर्दा लगा हुआ था इस वजह से वह पूरी तरह से नजर नहीं आ पा रहा है।

स्थानीय लोग अगली सुबह जब मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे तब दानपात्र का ताला टूटा हुआ पड़ा था और सभी सामान बिखरा हुआ था। सूचना मिलते ही सोसाइटी के सभी लोग वहां पहुंचे और पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने कहा है कि चोर ने बड़ी सफाई से चोरी को अंजाम दिया है लेकिन जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

घटना के बाद स्थानीय रहवासियों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस व्यवस्था पर ध्यान नहीं देती है इसलिए अपराधियों के हौसले बुलंद है और पुलिस का डर उनके अंदर अब नहीं बचा है। सोसाइटी के लोगों ने चोर को जल्द पकड़ कर दान पात्र का पैसा वापस दिलाने की मांग की है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews