
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हम सभी जानते हैं कि पानी कितना कीमती है। पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए। पानी बचाने के लिए लगातार अपील भी की जाती है। लेकिन फिर भी कई लोग इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं। मनुष्य होकर हम जो बात नहीं समझ पाते, वो बात जानवर भी अच्छी तरह समझते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदर हमें बड़ी सीख दे रहा है।
आखिरी सांसें गिन रही मां के लिए बेटे ने वीडियो कॉल पर गाया ‘तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई’
आईपीएस दीपांशु काबरा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है ‘#SmartMonkey धरती पर हर संसाधन सीमित है। जितना जरूरी हो उतना ही इस्तेमाल करने, फालतू बर्बाद न करने की सीख हम मनुष्य इस बंदर से लें। ताकि दूसरों के लिए कमी ना हो।’ इस वीडियो में दिख रहा है कि एक प्यासा बंदर नल से पानी पी रहा है। लेकिन पानी पीने के बाद वो बाकायदा नल को अच्छे से बंद करता है ताकि पानी बर्बाद न हो। इस तरह ये समझदार जानवर हम इंसानों को पानी बचाने की बहुमूल्य सीख दे जाता है।
#SmartMonkey 😅
धरती पर हर संसाधन सीमित हैं. जितना ज़रूरी हो उतना ही इस्तेमाल करने, फालतू बर्बाद ना करने की सीख हम मनुष्य इस बंदर से लें. ताकि दूसरों के लिए कमी ना हो. pic.twitter.com/uDBDxK23Jm— Dipanshu Kabra (@ipskabra) May 11, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

