बुन्देलखण्ड में नरोत्तम मिश्रा ने संभाली प्रचार की कमान, कार्यकर्ताओ में जबरदस्त जोश, पूरा माहौल बदला

बुन्देलखण्ड में नरोत्तम मिश्रा ने संभाली प्रचार की कमान, कार्यकर्ताओ में जबरदस्त जोश, पूरा माहौल बदला

झांसी, डेस्क रिपोर्ट। यूपी चुनाव में मध्यप्रदेश के गृह मंत्री व पार्टी के सबसे बड़े ब्राह्मण चेहरा डॉ नरोत्तम मिश्रा की एंट्री होते ही बुन्देलखण्ड का माहौल पूरी तरह बदल गया है।कार्यकर्ताओ में जोश देखते ही बनता है। कार्यकर्ताओ ने जिस तरह जगह जगह डॉ मिश्रा का स्वागत किया वह भी अभूतपूर्व ही कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें – MP School: 11वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर

डॉ मिश्रा ने सोमवार से अपने प्रचार अभियान कि शुरुआत की ।झांसी पहुचे गृह मंत्री का कार्यकर्ताओ ने जबरजस्त स्वागत किया।कार्यकर्ताओ के नारों ने चुनाव प्रचार में गर्मी ला दी। गृह मंत्री ने भी सभा के जरिये प्रचार करने की जगह रैली द्वारा लोगो के द्वार द्वार जाकर प्रचार किया। लोगो से सीधे संवाद कर यूपी की योगी सरकार और दिल्ली की मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई और बीजेपी को समर्थन देने को कहा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews