e -shram card :- श्रम कार्ड से हो सकते हैं कई फायदे , जाने ई –श्रम कार्ड बनवाने के नियम

e -shram card :- श्रम कार्ड से हो सकते हैं कई फायदे , जाने ई –श्रम कार्ड बनवाने के नियम

नई दिल्ली , डेस्क रिपोर्ट । वर्ष 2021 में मोदी सरकार द्वारा श्रम कार्ड योजना की शुरुआत की गई थी।  यह योजना मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए शुरू की गई थी । हाल ही में आए आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 24 करोड़ श्रमिकों ने अपना पंजीकरण श्रम कार्ड हेतु करवा लिया है,  हालांकि सरकार का लक्ष्य कम से कम 38 करोड़ श्रमिकों को इस योजना से जोड़ना है। यह  योजना श्रमिकों के लिए अत्यधिक लाभकारी साबित हो रही है। दरअसल इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारत में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों कि संख्या का पता लगाना है ।

अक्सर लोगों को इस योजना के बारे में जानकारी नहीं होती तथा श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण करने की प्रक्रिया की भी जानकारी ना होने के कारण,  उन्हें इस योजना के फायदे नहीं मिल पाते। बता दें कि इस श्रम कार्ड से के लिए पंजीकरण करने के बाद असंगठित क्षेत्र के मजदूर संगठित क्षेत्र में तब्दील हो  जाते हैं , तथा उन्हें कई सरकारी योजनाओं का भी फायदा मिलता है।

श्रम कार्ड का फायदा केवल असंगठित क्षेत्र से दुकान ताल्लुकात  रखने वाले लोगों द्वारा ही उठाया जा सकता है।  केंद्रीय सरकार द्वारा निर्धारित नियमों द्वारा मजदूर फल अथवा सब्जी बेचने वाले व्यक्ति,  मछुआरे , नाई , सड़क पर बेचने वाले मनरेगा वर्कर्स,  ऑटो चालक , रिक्शा चालक , घर- घर काम करने वाली बाई तथा कृषि मजदूर इत्यादि जैसे असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों द्वारा ही इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है । योजना के तहत श्रम कार्ड के लिए  रजिस्ट्रेशन करने वाले श्रमिकों के खातों में हजार रुपए डाले जाते हैं तथा किसानों के खाते में आर्थिक मदद के दौर पर सहायता राशि भी प्रदान की जाती है। इस योजना से जुड़े लोगों को 2 लाख तक की दुर्घटना बीमा प्रदान की जाती है।  इसी के साथ लाभार्थियों को भविष्य में पेंशन का भी फायदा दिया जाता है। बीमारी के दौरान भी आर्थिक सहायता योजना से जुड़े लोगों को प्रदान की जाती है । तो वही गर्भवती महिलाओं को भरण-पोषण की सहायता भी दी जाती है। बच्चों को पढ़ाई और घर बनवाने की आर्थिक सहायता भी सरकार द्वारा प्रदान करवाई जाती है।  तो वही विकलांग होने पर एक लाख की  सहायता राशि दी जाती है।

यह भी पढ़े … Union Budget 2022 : क्रिप्टो व्यापार, NFT सहित डिजिटल मुद्रा पर बड़ी घोषणाएं, बाजार निवेशकों को इस तरह होगा लाभ

ई – श्रम कार्ड के लिए कैसे करें पंजीकरण?

  • ई-श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने कि प्रक्रिया के सबसे पहला स्टेप इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/hi पर जाना होता है ।
  • और यहां पर रजिस्टर ऑन ई-श्रम वाले विकल्प पर क्लिक करे ।
  • इसके बाद अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरे ।
  • फिर आपके मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भी दर्ज करे ।
  • फिर बाकी जरूरी जानकारी भरे तथा अपना फोटो भी अपलोड करें ।
    इसके बाद आपका ई-श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
  • यदि आप स्वयं रजिस्ट्रेशन करने में असमर्थ हैं , तो सीएससी जाकर भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews